Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Crime Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019बहन ने 21 साल के भाई की हत्या की, लाश आंगन में दफनाई, डेढ़ महीने बाद खुलासा

बहन ने 21 साल के भाई की हत्या की, लाश आंगन में दफनाई, डेढ़ महीने बाद खुलासा

Jharkhand Ramgarh crime: पुलिस ने हत्या की आरोपी बहन चंचला कुमारी को हिरासत में ले लिया है

IANS
क्राइम
Published:
<div class="paragraphs"><p>महिला ने 21 साल के भाई की हत्या की, लाश आंगन में दफनाई, डेढ़ महीने बाद खुलासा</p></div>
i

महिला ने 21 साल के भाई की हत्या की, लाश आंगन में दफनाई, डेढ़ महीने बाद खुलासा

(फोटो- आईएएनएस)

advertisement

झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू में एक महिला ने अपने 21 वर्षीय युवा भाई की हत्या कर उसकी लाश क्वार्टर के आंगन में दफना दी। महिला इस क्वार्टर में अकेली रहती है। इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा डेढ़ महीने बाद हुआ है। पुलिस ने हत्या की आरोपी चंचला कुमारी को हिरासत में ले लिया है। उसकी निशानदेही पर आंगन से लाश निकालने की तैयारी चल रही है।

बताया गया कि रांची में विद्युत निगम में काम करने वाले नरेश महतो का 21 वर्षीय पुत्र बीते 30 जून से लापता था। उसकी गुमशुदगी के संबंध में रांची के चुटिया थाने में एफआईआर दर्ज करायी गयी थी। रोहित के मोबाइल के अंतिम लोकेशन के आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी थी। जांच में उसका लास्ट लोकेशन पतरातू पाया गया। यहां रोहित की बहन चंचला कुमारी पीटीपीएस (पतरातू थर्मल पावर स्टेशन) के एक क्वार्टर में अकेली रहती है। पुलिस ने उससे कड़ाई के साथ पूछताछ की तो उसने भाई की हत्या कर उसे आंगन में दफनाने की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया है कि 30 जून को फोन पर भाई रोहित को अपने पास बुलाया है। उससे पूछताछ जारी है, लेकिन अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि उसने ऐसा क्यों किया?

युवक का शव मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बिहार निकाला जायेगा। वारदात की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गये हैं। मारे गये युवक के परिजन भी रांची से वहां पहुंचे हैं। परिजनों को आशंका है कि इस हत्या में कुछ और लोग संलिप्त हो सकते हैं।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT