Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Jharkhand: गढ़वा में पेट्रोल छिड़क कर युवक को आग लगाई, आरोपी गिरफ्तार

Jharkhand: गढ़वा में पेट्रोल छिड़क कर युवक को आग लगाई, आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा में पेट्रोल छिड़क कर युवक को आग लगाई, जूझ रहा जिंदगी-मौत से, आरोपी गिरफ्तार

IANS
न्यूज
Published:
<div class="paragraphs"><p>Jharkhand: गढ़वा में पेट्रोल छिड़क कर युवक को आग लगाई, आरोपी गिरफ्तार</p></div>
i

Jharkhand: गढ़वा में पेट्रोल छिड़क कर युवक को आग लगाई, आरोपी गिरफ्तार

null

advertisement

झारखंड के गढ़वा जिले के बंशीधर नगर में मामूली विवाद में एक युवक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई। बुरी तरह झुलसे युवक को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

झुलसे युवक का नाम दीपक सोनी है। पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप असमुद्दीन अंसारी नामक व्यक्ति पर लगा है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना को लेकर तनाव की स्थिति है। दीपक सोनी के बयान पर एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। दीपक के अनुसार, उसे घर के पास असमुद्दीन अंसारी किसी व्यक्ति के साथ झगड़ा कर रहा था। इस दौरान वह जोर-जोर से भद्दी गालियां भी दे रहा था, जिससे उसके घर और आसपास के लोग असहज महसूस कर रहे थे। दीपक के मुताबिक उसने झगड़े में बीच-बचाव करते हुए समझाने की कोशिश की तो असमुद्दीन अंसारी उससे उलझ पड़ा और उसपर पेट्रोल छिड़ककर माचीस की जलती तिली उसके ऊपर फेंक दी। आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाई गई। इस दौरान उसके सिर और पेट का हिस्सा जल गया है।

उसे पहले अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलने पर थाना पर प्रभारी योगेंद्र कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचे।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले झारखंड के दुमका में 12वीं की एक छात्रा पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गयी थी, जिसने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT