Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Education Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019BSEB Admit Card 2022: बिहार बोर्ड 12वीं के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

BSEB Admit Card 2022: बिहार बोर्ड 12वीं के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

BSEB inter admit cards 2022: इंटरमीडिएट परीक्षा 1 फरवरी से 14 फरवरी, 2022 तक आयोजित की जाएगी.

क्विंट हिंदी
शिक्षा
Published:
<div class="paragraphs"><p>BSEB 12th Admit Card 2022</p></div>
i

BSEB 12th Admit Card 2022

(फाइल फोटो: पीटीआई)

advertisement

BSEB inter admit cards 2022: बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) ने रविवार, 16 जनवरी को कक्षा 12वीं या इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिए है. इंटर प्रवेश पत्र बीएसईबी की वेबसाइट inter22.biharboardonline.com से डाउनलोड किए जा सकते हैं.

थ्योरी पेपर के लिए बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 1 फरवरी से 14 फरवरी, 2022 तक आयोजित की जाएगी. बीएसईबी कक्षा 12वीं या इंटर परीक्षा के एडमिट कार्ड 31 जनवरी तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

बीएसईबी इंटरमीडिएट थ्योरी पेपर में उपस्थित होने वाले छात्रों के प्रवेश पत्र संबंधित स्कूलों के प्रिंसिपल द्वारा डाउनलोड किए जा सकते हैं और छात्रों को उनके हस्ताक्षर और मुहर लगाकर प्रदान किए जा सकते हैं. प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 0612-2330039, 2235161 पर संपर्क कर सकते है.

BSEB class 12 admit cards: ऐसे करें डाउनलोड

  • बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट inter22.biharboardonline.com पर जाए.

  • होमपेज पर उपलब्ध इंटर एडमिट कार्ड 2022 वाले लिंक पर क्लिक करें.

  • उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड जैसे आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें.

  • आपका बीएसईबी 12वीं का एडमिट कार्ड 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा.

  • उसे सेव करें, डाउनलोड करके रख लें.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT