Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Education Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019GATE 2024 Answer Key: गेट 2024 आंसर-की व प्रश्न पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

GATE 2024 Answer Key: गेट 2024 आंसर-की व प्रश्न पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

GATE 2024 Answer Key: गेट 2024 के प्रश्न पत्र और आंसर-की जारी कर दी है. आंसर-की के लिए ऑब्जेक्शन विंडो 22 फरवरी, 2024 से उपलब्ध होगी, वहीं अभ्यार्थी 25 फरवरी, 2024 तक आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे.

अंशुल जैन
शिक्षा
Published:
<div class="paragraphs"><p>GATE 2024 Answer Key</p></div>
i

GATE 2024 Answer Key

(फाइल फोटो- i stock)

advertisement

GATE 2024 Answer Key: भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बैंगलोर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2024 के प्रश्न पत्र और आंसर-की जारी कर दी है. जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थें वें ऑफिशियल वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाकर गेट आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं.

GATE 2024 उत्तर कुंजी ऐसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाएं.

  • मास्टर प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी ऑनलाइन के लिए लिंक पर क्लिक करें.

  • उम्मीदवारों को दूसरे पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा.

  • अब अपने पेपर के लिए उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें.

  • GATE 2024 उत्तर कुंजी पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी.

GATE 2024 answer key, question papers direct link

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

25 फरवरी तक दर्ज कराएं ऑब्जेक्शन

GATE 2024 आंसर-की के लिए ऑब्जेक्शन विंडो 22 फरवरी, 2024 से खुलेगी, उम्मीदवार 25 फरवरी, 2024 तक आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे. GATE मास्टर प्रश्न और आंसर-की सभी विषयों के लिए अलग से जारी की गई है. GATE 2024 उत्तर-कुंजी पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड की गई है. 25 फरवरी के बाद ऑब्जेक्शन विंडो बंद कर दी जाएगी.

GATE 2024 Result Date: 16 मार्च को आएगा रिजल्ट

गेट रिजल्ट 16 मार्च 2024 को जारी किया जाएगा, हालांकि संस्थान इस तारीख में परिवर्तन भी कर सकता है. रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी.

GATE 2024 Date: कब आयोजित हुई गेट परीक्षा

GATE परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी, 2024 को दो सत्रों में आयोजित की गई थी. GATE 2024 स्कोर की मदद से, छात्र भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा प्रस्तावित इंजीनियरिंग स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे. इस वर्ष, डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर एक पेपर के साथ 30 पेपरों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT