Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Education Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019JEE Main 2022: NTA ने जेईई मेन के परीक्षा शेड्यूल में बदलाव किया, चेक करें डिटेल

JEE Main 2022: NTA ने जेईई मेन के परीक्षा शेड्यूल में बदलाव किया, चेक करें डिटेल

JEE Main 2022: छात्रों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी अप्रैल माह के पहले सप्ताह में दी जाएगी.

क्विंट हिंदी
शिक्षा
Published:
<div class="paragraphs"><p>JEE Main 2022</p></div>
i

JEE Main 2022

(फोटो- i stock)

advertisement

JEE Main 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2022 सेशन-1 की परीक्षा तारीखों में बदलाव किया है. जेईई मेन परीक्षा पहले 16 अप्रैल से 21 अप्रैल तक होने वाली थी लेकिन अब यह 21, 24, 25, 29 अप्रैल और 1, 4 मई 2022 को आयोजित की जाएगी.

NTA ने नोटिस जारी कर कहा, जेईई मेन 2022 सेशन-1 के साथ बोर्ड परीक्षा की तारीखों के टकराव के चलते इन तारीखों को फिर से निर्धारित करने का फैसला किया है. उम्मीदवार इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in चेक कर सकते है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

छात्रों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी अप्रैल माह के पहले सप्ताह में दी जाएगी और अप्रैल 2022 के दूसरे सप्ताह से एडमिट कार्ड जारी किये जा सकते हैं. बता दें कि शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए जेईई (मेन)- 2021 के सत्र- 1 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू हुई थी जो 31 मार्च 2022 तक चलेगी.

JEE Main 2022 Registration: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.

  • होम पेज पर लेटेस्ट न्यू में 'Registration for JEE(Main) 2022' लिंक पर क्लिक करें.

  • नया पेज खुल जाएगा, जहां‘New Registration’ करें, और पासवर्ड सेट करें.

  • क्रेडेंशियल की मदद से लॉग इन करें.

  • जेईई मेन 2022 एप्लीकेशन फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें.

  • एप्लीकेशन फीस जमा करें और सबमिट करें.

  • आपका जेईई मेन 2022 रजिस्ट्रेशन हो जाएगा.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT