Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Education Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Mayur Hazarika:UPSC 2022 में 5th रैंक पाकर लड़कों में टॉपर,असम के मयूर हैं डॉक्टर

Mayur Hazarika:UPSC 2022 में 5th रैंक पाकर लड़कों में टॉपर,असम के मयूर हैं डॉक्टर

UPSC CSE 2022 Final Result: असम के तेजपुर के रहने वाले मयूर हजारिका ने पांचवां स्थान हासिल किया है.

क्विंट हिंदी
शिक्षा
Published:
<div class="paragraphs"><p>Mayur Hazarika  UPSC 2022 Topper</p></div>
i

Mayur Hazarika UPSC 2022 Topper

null

advertisement

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार, 23 मई को 2022 यूपीएससी सीएसई परीक्षा के अंतिम परिणाम  (UPSC CSE 2022 Final Result) घोषित किए. इसबार भी लड़कियों ने इस सिविल सेवा एग्जाम में अपना दम-खम दिखाया है. टॉप 4 पोजीशन लड़कियों ने ही अपने नाम किया है जबकि असम के तेजपुर के रहने वाले मयूर हजारिका ने पांचवां स्थान हासिल किया है. आइए बताते हैं कि मयूर हजारिका कौन हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मयूर हजारिका पेशे से डॉक्टर हैं और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, असम से जुड़े हुए हैं. उन्होंने असम के गुवाहाटी में गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की.

मयूर हजारिका ने असम के नागांव जिले के रामानुजन जूनियर कॉलेज से हायर सेकेंडरी की पढ़ाई पूरी की थी.

रिजल्ट समाने आने के बाद न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए मयूर ने कहा कि मुझे इतने अच्छे नतीजे की उम्मीद नहीं थी, मैं इससे संतुष्ट हूं. मेरी पहली प्राथमिकता भारतीय विदेश सेवा(इंडियन फॉरेन सर्विस) है. बाकी देखते हैं कैसे अलॉटमेंट होता है.

बता दें कि इसके अलावा असम के एक अन्य उम्मीदवार - मोहम्मद इदुल अहमद - ने भी यूपीएससी परीक्षा में 298वीं रैंक हासिल की है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT