Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Education Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Quiz: BR अम्बेडकर ने भारतीय संविधान का 'दिल और आत्मा' किसे कहा था?

Quiz: BR अम्बेडकर ने भारतीय संविधान का 'दिल और आत्मा' किसे कहा था?

संविधान को जानिए: दैनिक प्रश्नोत्तरी में आपका स्वागत है, जहां हम आपसे संविधान से जुड़े सवाल पूछते हैं.

क्विंट हिंदी
शिक्षा
Published:
<div class="paragraphs"><p>संविधान को जानिए: दैनिक प्रश्नोत्तरी</p></div>
i

संविधान को जानिए: दैनिक प्रश्नोत्तरी

(फोटो: क्विंट)

advertisement

भारतीय गणतंत्र के 73 साल के जश्न पर क्विंट हिंदी की खास पेशकश, 'संविधान को जानिए', दैनिक प्रश्नोत्तरी में आपका स्वागत है. जहां हम आपसे संविधान से जुड़े अनसुने तथ्यों के बारे में हर दिए एक सवाल पूछ रहे हैं.

गणतंत्र दिवस (Republic Day) को मनाने का इससे अच्छा तरीका क्या होगा कि हम उस मौलिक दस्तावेज के बारे में जाने, जिसके लागू होने से साल 1950 में भारत एक स्वतंत्र गणराज्य बना.

भारतीय संविधान से जुड़ा आज का पहला सवाल है:

लैटिन वाक्य Ubi Jus Ibi Remedium, इसे अक्सर मौलिक अधिकारों का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच और अन्य सभी अधिकारों का अधिकार कहा जाता है. डॉ अम्बेडकर ने इसे भारत के संविधान का दिल और आत्मा कहा था.

आपके ऑप्शन्स हैं:

  1. आर्टिकल 19, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार

  2. आर्टिकल 23-24, शोषण के विरुद्ध अधिकार

  3. आर्टिकल 25-28, धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार

  4. आर्टिकल 32, संवैधानिक उपचारों का अधिकार

सही जवाब है:

ऑप्शन नंबर-4: आर्टिकल 32, संवैधानिक उपचारों का अधिकार

इसके तहत अगर भारत के किसी भी नागरिक के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होता है तो वह सीधे सुप्रीम कोर्ट की शरण में जा सकता है.

भारतीय संविधान से जुड़े इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स की जानकारी और KYC क्विज खेलने के लिए क्विंट हिंदी के साथ जुड़े रहें. भारतीय गणतंत्र के 73 साल के जश्न पर क्विंट हिंदी की खास पेशकश.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT