Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Education Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Lockdown में लॉन्च हुई खास वेबसाइट, छात्र ले सकते हैं कोई भी मदद

Lockdown में लॉन्च हुई खास वेबसाइट, छात्र ले सकते हैं कोई भी मदद

यह पोर्टल मदद चाहने वालों और मदद देने वालों को जोड़ने का काम करता है.

क्विंट हिंदी
शिक्षा
Updated:
Students Helpline Portal: जानिए इस पोर्टल से छात्रों को किस तरह की मिलेगी मदद.
i
Students Helpline Portal: जानिए इस पोर्टल से छात्रों को किस तरह की मिलेगी मदद.
(फोटोछ Students Helpline Portal)

advertisement

कोरोनावायरस लॉकडाउन के बीच केंद्र सरकार ने छात्रों के लिए एक नई वेबसाइट जारी की है. जहां कोरोनावायरस लॉकडाउन के चलते देशभर के स्कूल कॉलेज बंद हैं. ऐसी स्थिति में स्टूडेंट्स को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ये पोर्टल छात्रों की समस्या का हल उन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बनाया गया है. यह पोर्टल मदद चाहने वालों और मदद देने वालों को एक जगह लाता है. यानी दोनों को एक-दूसरे से जोड़ने का काम करता है. खास बात यह है कि किसी तरह के उत्पीड़न के मामले में भी यह पोर्टल छात्रों की मदद करता है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) और ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) ने मिलकर इस पोर्टल को बनाया है. केंद्रीय मानव संसाधन और विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस पोर्टल को लॉन्च किया है. आपको नीचे हम इस पोर्टल का लिंक भी उपलब्ध करा रहे हैं-

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

कैसे काम करता है ये पोर्टल

इस पोर्टल का नाम स्टूडेंट्स हेल्पलाइन इंडिया (Students helpline India)है. जानकारी के अनुसार, यह पोर्टल मदद चाहने वालों और मदद देने वालों को जोड़ने का काम करता है. इस वेबसाइट के जरिए आप ऑनलाइन क्लास, अटेंडेंस, एग्जाम, स्कॉलरशिप, रहना, खाना, स्वास्थ्य, ट्रांसपोर्ट जैसी चीजों के लिए भी मदद ले सकते हैं. साथ ही उत्पीड़न के मामले में भी ये पोर्टल मदद करता है.

Students Helpline Portal: डायरेक्ट लिंक

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 04 Apr 2020,01:48 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT