Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Covid-19: भारत में 3,33,000 नए केस, पिछले 24 घंटों में 525 संक्रमितों की मौत

Covid-19: भारत में 3,33,000 नए केस, पिछले 24 घंटों में 525 संक्रमितों की मौत

देश में कुल एक्टिव कोविड मरीज 21,87,205 हो गए हैं.

क्विंट हिंदी
न्यूज
Updated:
<div class="paragraphs"><p>Covid-19 Update</p></div>
i

Covid-19 Update

(फोटो: IANS)

advertisement

भारत में कोरोना वायरस (Covid-19) का कहर लगातार जारी है. देश कोविड की तीसरी लहर का सामना कर रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार, 23 जनवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,33,533 नए मामले सामने आए हैं.

इस दौरान कुल 525 नए मरीजों ने अपनी जान गंवा दी. भारत में पिछले 24 घंटे में 2,59,168 मरीजों की रिकवरी रिपोर्ट की गई है और देश में कुल एक्टिव कोविड मरीज 21,87,205 हो गए हैं.

देश में पिछले 24 घंटो में कोविड पॉजिटिविटी रेट 17.78 प्रतिशत दर्ज की गई है. हालांकि मामलों की बात करें तो कल की तुलना में आज कोविड-19 के 4,171 कम केस देखने को मिले हैं. बीते दिन भारत में 24 घंटे में कोरोना के 3,37,704 केस सामने आए थे.

भारत में कोविड से होने वाली कुल मौतों का आंकड़ा 4,89,409 हो गया है. कोरोना के खिलाफ जंग में वैक्सिनेशन डोज की संख्या 161.9 करोड़ को पार कर चुकी है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 23 Jan 2022,09:33 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT