Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019उज्जैन में चीखने लगा विकास-मैं कानपुर वाला दुबे, अरेस्ट या सरेंडर?

उज्जैन में चीखने लगा विकास-मैं कानपुर वाला दुबे, अरेस्ट या सरेंडर?

विकास दुबे को महाकाल मंदिर से आज सुबह गिरफ्तार किया है. 

क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
हिस्ट्री शीटर विकास दुबे अरेस्ट
i
हिस्ट्री शीटर विकास दुबे अरेस्ट
(फोटो: क्विंट हिंदी)

advertisement

उत्तरप्रदेश पुलिस की 40 से ज्यादा टीमों को चकमा देने वाला हिस्ट्रीशिटर विकास दुबे आखिर आज मध्यप्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार हुआ है. हालांकि विकास कि गिरफ्तारी हुई है या उसने सरेंडर किया है इसको लेकर काफी विवाद है. एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विकास बड़ी दिलेरी से अपनी पहचाना बता रहा है.

एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस के गिरफ्त में विकास मीडिया को देखकर चिल्लाने लगता है.

मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला, इन लोगों ने मुझे पकड़ लिया है. 

विकास के चेहरे पर गिरफ्तारी के बाद भी कोई शिकन नहीं दिखी. पुलिस की टीम उसे पकड़कर गाड़ी में बैठाने जा रही थी तभी वो मीडिया और वहां मौजूद लोगों को देखते ही चिल्लाने लगा. पिछले 7 दिनों से यूपी पुलिस की अलग-अलग टीम विकास के गुर्गों को पकड़ रही थी और कई का एनकाउंटर भी किया गया.

विकास दुबे को महाकाल मंदिर से आज सुबह गिरफ्तार किया है. वह 250 रुपए का टिकट लेकर अपने 3 साथियों के साथ दर्शन करने की फिराक में था. वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड को शक हुआ और उसने उन्हें पूछताछ के लिए रोका और महाकाल थाना पुलिस के हवाले कर दिया.

ये भी पढ़ें- कानपुर मुठभेड़ का आरोपी विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

यूपी से फरीदाबाद होते हुए मध्यप्रदेश पहुंचा विकास

विकास दुबे कानपुर में 8 पुलिसवालों की हत्या कर फरार हो गया. पिछले6 दिनों से हरियाणा होता हुए मध्यप्रदेश के उज्जैन तक पहुंच गया.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 09 Jul 2020,10:55 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT