Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019अरुणाचल प्रदेश:हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के 7 जवान लापता,सर्च ऑपरेशन जारी

अरुणाचल प्रदेश:हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के 7 जवान लापता,सर्च ऑपरेशन जारी

बचाव अभियान में मदद के लिए विशेष टीमों को एयरलिफ्ट किया गया है.

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
<div class="paragraphs"><p> अरूणाचल प्रदेश हिमस्खलन : 7जवान  लापता, खोज अभियान जारी</p></div>
i

अरूणाचल प्रदेश हिमस्खलन : 7जवान लापता, खोज अभियान जारी

null

advertisement

अरुणाचल प्रदेश(Arunachal Pradesh) के पहाड़ी इलाके में हिमस्खलन में भारतीय सेना(Indian Army) के सात जवान लापता हो गए. भारतीय सेना के हवाले से जानकारी मिली है कि कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में एक पेट्रोलिंग टीम के सात कर्मियों के हिमस्खलन की चपेट में आने की खबर है.

इस हादसे के बाद सेना का खोज और बचाव अभियान जारी है. वहीं, बचाव अभियान में मदद के लिए विशेष टीमों को एयरलिफ्ट किया गया है.

सेना ने बताया है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में भारी बर्फबारी के साथ खराब मौसम देखा जा रहा है.

मई 2020 में दो जवानों की हुई थी मौत

सर्दियों के महीनों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गश्त करना मुश्किल हो सकता है, और सेना पहले भी ऐसी घटनाओं में अपने सैनिकों को खो चुकी है. मई 2020 में, सिक्किम में हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के दो जवान, जो गश्त-सह-बर्फ-समाशोधन दल का हिस्सा थे, की मौत हो गई.

हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बर्फबारी

हिमाचल में प्रदेश में भारी बर्फबारी के चलते हालात और बिगड़ गए हैं. जानकारी के अनुसार,मनाली-लेह हाईवे पर हिमस्खलन की खबर है. खबरों के मुताबिक, राज्य के चार राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 731 से ज्यादा सड़कें फिलहाल बंद हैं. सड़कों पर पड़ी बर्फ से जहां-तहां गाड़ियां फंस गई हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT