Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Bharat Jodo Yatra: गन्ना खाते,मां सोनिया के फीते बांधते राहुल गांधी- 10 तस्वीरें

Bharat Jodo Yatra: गन्ना खाते,मां सोनिया के फीते बांधते राहुल गांधी- 10 तस्वीरें

Congress की 'भारत जोड़ो यात्रा' कर्नाटक पहुंच चुकी है और इसमें सोनिया गांधी भी शामिल हो गई हैं.

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
<div class="paragraphs"><p>Bharat Jodo Yatra: गन्ना खाते, मां सोनिया के फीते बांधते...राहुल की 10 तस्वीरें</p></div>
i

Bharat Jodo Yatra: गन्ना खाते, मां सोनिया के फीते बांधते...राहुल की 10 तस्वीरें

(फोटो- Altered by Quint)

advertisement

कांग्रेस (Congress) पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) कर्नाटक पहुंच चुकी है और अब पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इसमें शामिल हो गई हैं. 6 अक्टूबर को यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी के जूते का फीता बांधा और सोशल मीडिया पर यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है. देखिए यात्रा से संबंधित कुछ तस्वीरें, जो सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा पसंद की जा रही हैं.

6 अक्टूबर को कर्नाटक के मांड्या जिले में पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी

(फोटो- पीटीआई)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक के मांड्या जिले में 'भारत जोड़ी यात्रा' के दौरान अपनी मां और पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के जूते के फीते बांधे. ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

(फोटो- पीटीआई)

'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान पार्टी नेताओं राहुल गांधी, सिद्धारमैया और अन्य के साथ कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी एक साथ चलते हुए.

(फोटो- पीटीआई)

कर्नाटक के मांड्या जिले में 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान पार्टी के नेता राहुल गांधी, डीके शिवकुमार, केसी वेणुगोपाल, सिद्धारमैया और अन्य के साथ कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी. इस दौरान एक व्यक्ति सोनिया गांधी के पैर छूने की कोशिश करते हुए.

(फोटो- पीटीआई)

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लोगों का अभिवादन करते राहुल गांधी

(फोटो- क्विंट हिंदी)

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जनता का अभिवादन करती कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी

(फोटो- क्विंट हिंदी)

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ चलते हुए

(फोटो- क्विंट हिंदी)

राहुल गांधी ने ये फोटो ट्वीट करते हुए लिखा- हम पहले भी तूफानों से कश्ती निकाल कर लाए हैं, हम आज भी हर चुनौतियों की हदें तोड़ेंगे, मिलकर भारत जोड़ेंगे.

(फोटो- ट्विटर/@RahulGandhi)

पिछले दिनों भारत जोड़ो यात्रा के एक कार्यक्रम में राहुल गांधी की स्पीच के दौरान बारिश होने लगी, जिसके बाद भी वो माइक पर बोलते रहे और लोग कुर्सी को उल्टा करके बारिश से बचने की कोशिश कर रहे थे.

(फोटो- ट्विटर/@ShayarImran)

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान रास्ते में गन्ना खाते हुए.

(फोटो- ट्विटर/@ShayarImran)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT