Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Bharat Jodo Yatra:मां के जूते का फीता बांधना,बहन के साथ बर्फ में खेलना-यादगार पल

Bharat Jodo Yatra:मां के जूते का फीता बांधना,बहन के साथ बर्फ में खेलना-यादगार पल

Bharat Jodo Yatra Memorable Moments: भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में खत्म हुई.

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
<div class="paragraphs"><p>Bharat Jodo Yatra के दौरान राहुल गांधी की कुछ खास लम्हें </p></div>
i

Bharat Jodo Yatra के दौरान राहुल गांधी की कुछ खास लम्हें

(फोटोः अलटर्ड बाइ क्विंट)

advertisement

7 सितंबर, 2022 को दक्षिण भारत के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) 30 जनवरी, 2023 को 145 दिन बाद 14 राज्य का सफर करते हुए श्रीनगर में खत्म हो गई. भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बार-बार कहा कि वो देश में नफरत के खिलाफ मोहब्बत की दुकान खोलना चाहते हैं. इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी की बहुत-सी तस्वीरें आईं. कहीं राहुल बच्चों के साथ खेल रहे हैं, कहीं बुज़ुर्ग महिला का हाथ थाम रहे हैं, कही मां सोनिया और बहन प्रियंका के साथ मस्ती करते तो कहीं आम लोगों को गले लगाते. कुछ तस्वीरों के जरिए देखते हैं राहुल गांधी की यात्रा के कुछ खास लम्हें.

भारत जोड़ो यात्रा के खत्म होने यानी 30 जनवरी की तस्वीर. कश्मीर के श्रीनगर की बर्फबारी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और बहन प्रियंका गांधी वाड्रा मस्ती करते हुए.

(फोटोःपीटीआई)

ररर

एक-दूसरे पर बर्फ फेंकते राहुल-प्रियंका.

(फोटोःपीटीआई)

उज्जैन में यात्रा के दौरान राहुल गांधी एक महिला के कंधे पर हाथ रखकर बात करते हुए.

(फोटोःट्विटर)

राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान सुसनेर में रुककर चाय पीते हुए.

(फोटोःट्विटर)

राहुल गांधी उज्जैन महाकाल मंदिर में  महाकाल को साष्टांग प्रणाम करते हुए.

(फोटोःट्विटर)

इंदौर में यात्रा के दौरान बुलेट चलाते कांग्रेस नेता राहुल गांधी.

(फोटोःट्विटर)

यात्रा के दौरान राहुल गांधी एक डॉगी को दुलारते हुए.

(फोटोःट्विटर)

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान यूपी में बहन प्रियंका को दुलारते राहुल गांधी.

(फोटोःट्विटर)

भारत जोड़ो यात्रा के समय जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारुक अब्दुल्ला से गले मिलते राहुल गांधी.

(फोटोःट्विटर)

यात्रा के दौरान एक बुजुर्ग राहुल गांधी से मुलाकात करते ही भावुक हो गए. आंखों से आंसू निकल पड़ते हैं. 

(फोटोःट्विटर)

कर्नाटक में एक किसान राहुल गांधी के हाथों को अपने सिर से लगाते हुए.

(फोटोःट्विटर)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान दौसा में एक महिला के साथ हाथ से चलने वाली मशीन चलाकर चारा काटते हुए.

(फोटोःट्विटर)

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

राहुल गांधी ने तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दौड़ते हुए. उनके पीछे कई बच्चे भी दौड़ रहे हैं.

(फोटोःट्विटर)

तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी रोहित वेमुला की मां राधिका को गले लगाते हुए.

(फोटोःट्विटर)

भारत जोड़ो यात्रा में पहली बार कर्नाटक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हुईं थी. इस दौरान सोनिया के जूते के फीते बांधते राहुल गांधी.

(फोटोःट्विटर)

इस तस्वीर में यात्रा के दौरान राहुल गांधी और बॉक्सर विजेंदर सिंह मूंछों पर ताव देते हुए.

(फोटोःट्विटर)

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हैदराबाद में सांसद राहुल गांधी ढोल नगाड़े बजाते हुए.

(फोटोःट्विटर)

यूपी में प्रवेश करने से  पहले दिल्ली के मरघट हनुमान मंदिर पहुंचे थे  राहुल गाधी. हनुमान जी के दर्शन करने के बाद वो हाथों में गदा थामे नजर आए थे.

(फोटोःट्विटर)

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल को दूध से अभिषेक करते हुए राहुल गांधी.

(फोटोःट्विटर)

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कमलनाथ और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने मंच साझा किया. तीनों ही नेता मुस्कुराते दिखे. मंच पर राहुल गांधी ने सबके साथ सेल्फी ली.

एक मुस्लिम महिला राहुल गांधी को भगवान शंकर जी की मूर्ति गिफ्ट करते हुए. 

(फोटो: @SurrbhiM/ट्विटर)

यात्रा के दौरान राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ.

(फोटो: @RahulGandhi/ट्विटर)

एक छोटी बच्ची भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी को प्यार करती हुई. 

(फोटो: @SevadalUP/Twitter)

राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 4 डिग्री टेंपरेचर में भी एक सफेद टी-शर्ट में नजर आए थे.

(फोटो: ट्विटर)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT