Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Raghuram Rajan,कारगिल हीरो, रोहित वेमूला की मां, Bharat Jodo Yatra में 10 चेहरे

Raghuram Rajan,कारगिल हीरो, रोहित वेमूला की मां, Bharat Jodo Yatra में 10 चेहरे

भारत जोड़ो यात्रा में भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर Raghuram Rajan शामिल हुए.

priya Sharma
भारत
Published:
<div class="paragraphs"><p>भारत जोड़ो यात्रा: राजस्थान के सवाई माधोपुर के भदोती से शुरू हुई. RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन  </p></div>
i

भारत जोड़ो यात्रा: राजस्थान के सवाई माधोपुर के भदोती से शुरू हुई. RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन

(फोटोः क्विंट हिंदी)

advertisement

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) बुधवार को राजस्थान के सवाई माधोपुर के भदोती से शुरू हुई. इस दौरान बुधवार सुबह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन कुछ समय के लिए कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए. बता दें कि इस यात्रा के दौरान राजनेता, समाजसेवी के अलावा कई फिल्मी सितारों का भी राहुल गांधी को साथ मिला है. खासकर महाराष्ट्र, केरल यात्रा के दौरान फिल्म और टेलिविजन से जुड़े कई कलाकार इस यात्रा में शामिल हुए. कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों को कवर कर चुकी है और अब राजस्थान में प्रवेश कर चुकी है. यहां हम उन हस्तियों की तस्वीरें दिखा रहे हैं, जो राहुल की यात्रा में शामिल हुए.

Bharat Jodo Yatra: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन शामिल हुए. इस दौरान  कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाते दिखे.

(फोटोः ट्विटर/भारत जोड़ो)

भारत जोड़ो यात्रा में  प्रतिष्ठित रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित कार्यकर्ता अरुणा रॉय भी शामिल हुई थीं.

(फोटोः ट्विटर/भारत जोड़ो)

मशूहर कबीर गायक,पद्मश्री प्रहलाद टिपानिया भी यात्रा के दौरान हुए थे शामिल.

(फोटोः ट्विटर/भारत जोड़ो)

भारत जोड़ो यात्रा में कर्नाटक शैली के प्रशिक्षित गायक और रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता टी. एम. कृष्णा  शामिल हुए थे.

(फोटोः ट्विटर/भारत जोड़ो)

मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्वरा भास्कर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाती दिखी थीं.

(फोटोः ट्विटर/भारत जोड़ो)

प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष मंदर और  भौतिक विज्ञानी प्रो. विपिन त्रिपाठी भी कांग्रेस की भारत यात्रा में हुए थे शामिल.

(फोटोः ट्विटर/भारत जोड़ो)

प्रसिद्ध अभिनेता अमोल पालेकर और लेखक- फिल्मकार संध्या गोखले महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया था.

(फोटोः ट्विटर/भारत जोड़ो)

राहुल गांधी के नेतृत्‍व में जारी भारत जोड़ो यात्रा में तेलंगाना के हैदराबाद में बॉलीवुड एक्‍ट्रेस पूजा भट्ट भी शामिल हुईं थीं.  

(फोटोःट्विटर) 

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

महाराष्ट्र में अभिनेत्री रिया सेन को राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चलते देखा गया था.

(फोटोः ट्विटर/भारत जोड़ो)

एक्टर सुशांत सिंह महाराष्ट्र के नांदेड़ में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे.

((फोटोः ट्विटर/भारत जोड़ो)

महाराष्ट्र में अभिनेत्री रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं थी.

(फोटोः ट्विटर/भारत जोड़ो)

कारगिल युद्ध के हीरो रहे नायक दीपचंद भी महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे. हरियाणा के हिसार के मूल निवासी नायक दीपचंद ने 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान तोलोलिंग में एक हाथ और दोनों पैर खो दिए थे.

(फोटोः ट्विटर/भारत जोड़ो)

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में बॉलीवुड अभिनेत्री मोना अंबेगांवकर और महात्मा गांधी के परपोते और लेखक तुषार गांधी भी यात्रा में राहुल गांधी के साथ ताल से ताल मिलाते नजर आए थे. 

(फोटोः ट्विटर/भारत जोड़ो)

मलयालम सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और कॉमेडियन रमेश पिशारोडी मलप्पुरम के पांडिकड में भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बने थे.

(फोटोः ट्विटर/भारत जोड़ो)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जब गुजरात से गुजर रही थी  उस दौरान नर्मदा बचाओ आंदोलन की संस्थापक मेधा पाटकर इस यात्रा में शामिल हुई थी.

(फोटोः ट्विटर/भारत जोड़ो)

Bharat Jodo Yatra में दिवंगत पत्रकार और एक्टिविस्ट गौरी लंकेश की मां और बहन शामिल हुई थी. कर्नाटक से गुजर रही यात्रा में राहुल गांधी के साथ दोनों कदम से कदम मिलाकर कुछ दूरी तय की.

(फोटोः ट्विटर/भारत जोड़ो)

Bharat Jodo Yatra में राहुल गांधी के साथ तेलंगाना में शामिल हुई थी दिवंगत छात्र रोहित वेमुला की मां राधिका वेमुला. छात्र रोहित वेमुला ने 17 जनवरी 2016 को युनिवर्सिटी के होस्टल के एक कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी.

(फोटोः ट्विटर/भारत जोड़ो)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT