Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019बिहार: सारण में छठ पूजा के घाट पर फायरिंग, 5 घायल, वीडियो वायरल

बिहार: सारण में छठ पूजा के घाट पर फायरिंग, 5 घायल, वीडियो वायरल

उत्साह में आकर युवक ने की फायरिंग

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
क्राइम सीन का प्रतीकात्मक फोटो 
i
क्राइम सीन का प्रतीकात्मक फोटो 
(फोटो: iStockphoto)

advertisement

बिहार के सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शाम एक छठ घाट पर फायरिंग की घटना में पांच लोग घायल हो गए. घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है.

घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में छठ घाट पर सभी व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के कार्यक्रम में व्यस्त थे, तभी एक युवक ने जोश में आकर अवैध हथियार से गोलीबारी शुरू कर दी. इसी दौरान एक गोली मिस कर गई और और पांच लोगों को जा लगी.

घटना के बाद घाट पर अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. मांझी के थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है. वीडियो से गोली चलाने वाले की पहचान कर ली गई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

पढ़ें ये भी: Covid19: आज से दिल्ली में 5 नियमों के उल्लंघन पर 2000 का जुर्माना

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT