Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019 C-VOTER सर्वे में सामने आया सबसे लोकप्रिय CM कौन, केजरीवाल नंबर 2

C-VOTER सर्वे में सामने आया सबसे लोकप्रिय CM कौन, केजरीवाल नंबर 2

देश में किस राज्य के लोग अपनी सरकार के काम से सबसे ज्यादा खुश हैं. 

क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
सर्वे के मुताबिक ओड़िसा के 66.2% लोग अपनी राज्य सरकार के काम से खुश हैं
i
सर्वे के मुताबिक ओड़िसा के 66.2% लोग अपनी राज्य सरकार के काम से खुश हैं
(फोटो: ट्विटर)

advertisement

देश में किस राज्य के लोग अपनी सरकार के काम से सबसे ज्यादा खुश हैं. इस सवाल का जवाब 'देश का मूड' नाम के सर्वे में मिलता है. C-VOTER ने ये सर्वे पिछले 12 हफ्तों में देश के हर राज्य और हर लोकसभा क्षेत्रों में किया है. सैंपल साइज है 30240. सर्वे से पता चलता है कि दिल्ली के लोग अपनी राज्य सरकार से खुश हैं..लेकिन नंबर वन पर केजरीवाल सरकार भी नहीं है.

ओड़िशा के लोग सबसे खुश

सर्वे के मुताबिक ओड़िसा के 66.2% लोग अपनी राज्य सरकार के काम से खुश हैं. इसके साथ ही 23.8% लोगों ने ये भी कहा है कि वो अपनी सरकार के काम से संतुष्ट हैं..इस प्रकार से खुश और संतुष्ट लोगों को मिला दें तो ये 90% हो जाता है.

दिल्ली के 52.3% लोग राज्य सरकार के काम से खुश हैं और 22.6% लोग संतुष्ट हैं. इस प्रकार से करीब 75% दिल्ली वाले केजरीवाल सरकार के काम से खुश हैं.

(ग्राफिक्स: क्विंट हिंदी)   
गोवा के महज 4% लोग अपनी सरकार से खुश हैं. तमिलनाडु, झारखंड और हरियाण के लोग भी अपनी सरकार से खुश नहीं हैं.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

केजरीवाल से दिल्ली वाले खुश, चैंपियन पटनायक

इसी तरह सर्वे में पता चला है कि दिल्ली के 58.8% लोग केजरीवाल के काम से खुश हैं...और 24.6% लोग संतुष्ट हैं. लेकिन सबसे लोकप्रिय सीएम के मामले में भी ओड़िशा के नवीन पटनायक ने बाजी मारी है. ओड़िशा के 61.9% लोग अपने सीएम के काम से खुश, और 19% लोग संतुष्ट हैं.

(ग्राफिक्स: क्विंट हिंदी)   

तमिलनाडु, उत्तराखंड, हरियाणा, गोवा और नॉर्थ ईस्ट लोग अपने सीएम से नाखुश हैं. यूपी में आदित्यनाथ योगी से भी महज 39.1% लोगों ने खुशी जताई है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 26 Jan 2020,08:22 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT