Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019"भारत ने रचा इतिहास", चंद्रयान-3 सफलता पर इंटरनेशनल मीडिया में क्या-क्या हेडलाइन

"भारत ने रचा इतिहास", चंद्रयान-3 सफलता पर इंटरनेशनल मीडिया में क्या-क्या हेडलाइन

Chandrayaan 3: पाकिस्तान के अखबार डॉन की वेबसाइट ने लिखा कि, "भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास अंतरिक्ष यान उतारने वाला पहला देश बन गया है."

क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
<div class="paragraphs"><p>"भारत ने रचा इतिहास", चंद्रयान-3 सफलता पर इंटरनेशनल मीडिया में क्या-क्या हेडलाइन</p></div>
i

"भारत ने रचा इतिहास", चंद्रयान-3 सफलता पर इंटरनेशनल मीडिया में क्या-क्या हेडलाइन

(फोटो- क्विंट हिंदी)

advertisement

23 अगस्त की शाम ऐतिहासिक हो गई, क्योंकि इसी शाम चंद्रयान (Chandrayaan 3) ने चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग कर इतिहास रच दिया. इसी के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर कामयाब लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है. भारत में इसको लेकर काफी धूम है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मीडिया चंद्रयान - 3 पर क्या लिख रहा है?

अमेरिका और दुनिया की प्रतिष्ठित वेबसाइट न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा कि, "हाल की चंद्रमा पर पहुंचने की रेस में भारत ने दक्षिणी ध्रुव पर सबसे पहले लैंड किया."

न्यूयॉर्क टाइम्स ने आगे लिखा, "दो प्रवासी - विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड कर गए हैं."

(फोटो- स्क्रीनशॉट)

अमेरिका के वॉशिंगटन पोस्ट ने लिखा कि, "चंद्रमा की सतह पर भारत के स्पेसक्राफ्ट ने सॉफ्ट लैंडिंग की."

वॉशिंगटन पोस्ट ने आगे लिखा कि, "भारत ने चंद्रमा पर एक रोबोटिक अंतरिक्ष यान उतारा है, यह उपलब्धि तब सामने आई जब कुछ ही दिन पहले एक रूसी स्पेसक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया. भारत का अंतरिक्ष यान, बिना किसी अंतरिक्ष यात्री के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरा, एक ऐसा क्षेत्र जिसे कई देश पसंद करते हैं क्योंकि यहां बर्फ के रूप में पानी पाए जाने की संभावना है."

(फोटो- स्क्रीनशॉट)

UK के अखबार द गार्डियन की वेबसाइट ने लिखा कि, "भारत ने पहली बार ऐतिहासिक रूप से चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास अंतरिक्ष यान उतारा."

द गार्डियन की वेबसाइट ने आगे लिखा कि, "भारत के लिए, सफल लैंडिंग अंतरिक्ष शक्ति का प्रतीक है क्योंकि सरकार प्राइनवेट स्पेस लॉन्चेस और संबंधित सैटेलाइट-आधारित व्यवसायों में निवेश को बढ़ावा देना चाहती है."

(फोटो- स्क्रीनशॉट)

यूके के अखबार द सन ने लिखा कि, "भारत का खतरनाक चंद्रमा मिशन सफल रहा क्योंकि देश रहस्यमय दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने वाला पहला देश बन गया."

द सन ने आगे लिखा कि, "भारत चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कर सफल होने वाला चौथा देश बन गया है. अमेरिका, रूस और चीन भी चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कर चुके हैं. लेकिन अब तक कोई भी चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल मिशन का नेतृत्व नहीं कर पाया था."

(फोटो- स्क्रीनशॉट)

समाचार एजेंसी एपी ने लिखा की, "भारत चंद्रमा पर सफलतापूर्वक अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बन गया है."

एपी ने लिखा कि, "दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले भारत में लोग उत्साहित और चिंतित रहें, कार्यालयों, दुकानों, रेस्तरां और घरों में टेलीविजन के आसपास भीड़ लगी हुई रही. हजारों लोगों ने मिशन की सफलता के लिए एक दिन पहले वाराणसी में नदी के तटों, मंदिरों और धार्मिक स्थानों पर तेल के दीपक जलाकर प्रार्थना की."

(फोटो- स्क्रीनशॉट)

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने लिखा, "नए भारत की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए चंद्रयान 3 चंद्रमा पर उतरा."

(फोटो- स्क्रीनशॉट)

तुर्की के सरकारी मीडिया टीआरटी वर्ल्ड ने लिखा, 
"ऐतिहासिक उपलब्धि: भारत का अंतरिक्ष यान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सुरक्षित उतरा."

टीआरटी वर्ल्ड ने आगे लिखा, "भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास एक अंतरिक्ष यान उतारा है, यह एक ऐसा अज्ञात क्षेत्र है जिसके बारे में वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि यहां जमा (फ्रीज) हुआ पानी और बहुमूल्य तत्वों के महत्वपूर्ण भंडार हो सकते हैं, क्योंकि देश अंतरिक्ष और प्रौद्योगिकी में अपनी बढ़ती ताकत को मजबूत कर रहा है."

(फोटो- स्क्रीनशॉट)

पाकिस्तान के अखबार डॉन की वेबसाइट ने लिखा कि, "भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास अंतरिक्ष यान उतारने वाला पहला देश बन गया है."

डॉन ने आगे लिखा कि, "भारत ने 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास यान उतारने वाला पहला देश बन गया है, जो दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश और उसके महत्वाकांक्षी, कम कीमत वाले अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक ऐतिहासिक जीत है." 

(फोटो- स्क्रीनशॉट)

रूस की मीडिया एजेंसी TASS ने लिखा, "भारत का चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर उतरा."

TASS ने लिखा कि, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरा. इसरो के लाइव प्रसारण के अनुसार, अंतरिक्ष यान ने चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग पूरी कर ली है.

(फोटो- स्क्रीनशॉट)

ऑस्ट्रेलिया के अखबार द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की वेबसाइट ने लिखा, "विजय घोष: भारत चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बन गया है."

द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड  ने लिखा कि, "लगभग चार साल पहले एक असफल प्रयास के बाद, भारत ने दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र के करीब पहुंचने वाला पहला देश बनकर इतिहास रच दिया है और चंद्रमा पर लैंड करने वाले देशों की सूची में संयुक्त राज्य अमेरिका, सोवियत संघ और चीन के साथ शामिल हो गया है." 

(फोटो- स्क्रीनशॉट)

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: 23 Aug 2023,09:44 PM IST

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT