Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019"चांद हमारे और करीब आ गया": चंद्रमा पर चंद्रयान 3,नेता से खिलाड़ियों तक ने क्या कहा?

"चांद हमारे और करीब आ गया": चंद्रमा पर चंद्रयान 3,नेता से खिलाड़ियों तक ने क्या कहा?

Chandrayaan 3: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने चांद मुबारक कहा.

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
<div class="paragraphs"><p>"चांद हमारे और करीब आ गया": चंद्रमा पर चंद्रयान 3,नेता से खिलाड़ियों तक ने क्या कहा?</p></div>
i

"चांद हमारे और करीब आ गया": चंद्रमा पर चंद्रयान 3,नेता से खिलाड़ियों तक ने क्या कहा?

(फोटो: क्विंट हिंदी)

advertisement

भारत का चंद्रयान-3 (Chandrayan-3) सफलतापूर्वक चांद की सतह पर उतर गया है और इसी के साथ भारत को अपने स्पेस मिशन में बड़ी कामयाबी मिली. चांद की सतह पर पहुंचने वाला भारत चौथा और इसके साउथ पोल पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है.

इस मौके पर भारत में क्रिकेटर्स से लेकर नेताओं तक सभी ने बधाई दी हैं. अखिलेश यादन ने 'चांद मुबारक' कहा तो सचिन तेंदुलकर ने 'विजयी विश्व धनुष' कहा. पूर्व इसरो चीफ के सिवन ने ने कहा, "हम वास्तव में उत्साहित हैं. हम इस पल का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. मैं बहुत खुश हूं"

 नेताओं की प्रतिक्रियाएं

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने चांद मुबारक कहा.

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी चंद्रयान की सफलता पर बधाई दी और कहा, "अरे वाह, मजा आ गया! देखो, चंद्रमा हमारे और करीब आ गया है. यह खुशी का क्षण है, क्योंकि चंद्रमा पर तिरंगा फहराया गया है. चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने के बाद चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर भारत की उपस्थिति को दर्शा रहा है. इस महान अवसर पर, मैं इसरो और उसके वैज्ञानिकों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं, क्योंकि उनके कौशल, साहस और प्रतिभा के कारण हमें यह उपलब्धि मिली है."

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "यह सफलता समूची पृथ्वी, संपूर्ण मानवता और 'नए आत्मनिर्भर भारत' की सामर्थ्य को समर्पित है. अभिनंदन! जय हिंद."

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि, "हमारे पास लागत प्रभावी तरीकों से सफलता हासिल करने की क्षमता है. जहां दुनिया चांद के बारे में कल्पना करती है, हमने वास्तव में चांद को महसूस किया है. दुनिया चांद के सपने देखती है, और हमने सपने को हकीकत में बदलते देखा है. आसमान कोई सीमा नहीं है."

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, "आज की अग्रणी उपलब्धि के लिए टीम इसरो को बधाई. चंद्रमा के अज्ञात दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान3 की सॉफ्ट लैंडिंग हमारे वैज्ञानिक समुदाय की दशकों की जबरदस्त प्रतिभा और कड़ी मेहनत का परिणाम है. 1962 के बाद से, भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम नई ऊंचाइयों को छू रहा है और युवा सपने देखने वालों की पीढ़ियों को प्रेरित कर रहा है."

"1962 में शुरू हुए भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम ने आज चंद्रयान 3 के रूप में एक नई ऊंचाई तय की. पूरा देश आज भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की इस गौरवशाली यात्रा पर गर्व महसूस कर रहा है. सभी देशवासियों के लिए खुशी का क्षण है. सभी वैज्ञानिकों व देशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं. जय हिन्द. जय भारत."
प्रियंका गांधी वाड्रा, महासचिव, AICC

AIMIM चीफ असदुद्दीन औवेसी ने ट्वीट कर लिखा, "इसरो टीम को मुबारकबाद. यह हम भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है. भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों की लंबी विरासत में एक और बड़ा योगदान चंद्रयान 3."

खिलाड़िओं ने दी प्रतिक्रियाएं

भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने लिखा, "विजयी विश्व धनुष, झंडा ऊंचा रहे हमारा. इसरो भारत के सर्वश्रेष्ठ का प्रतिनिधित्व करता है. विनम्र, मेहनती महिलाएं और पुरुष, एक साथ आ रहे हैं, चुनौतियों पर काबू पा रहे हैं और हमारे तिरंगे को ऊंचा फहरा रहे हैं."

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग देखते सचिन तेंदुलकर

(फोटो: ट्विटर)

भारतीय क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा ने ट्वीट कर लिखा, "भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने के लिए पहला राष्ट्र. इसमें एक अच्छी अंगूठी है. हममें से प्रत्येक के लिए गर्व का क्षण और इसरो को उनके सभी प्रयासों के लिए बहुत-बहुत बधाई."

क्रिकेटर रोहित शर्मा की प्रतिक्रिया

(फोटो: ट्विटर)

विराट कोहली ने कहा, "चंद्रयान 3 टीम को बहुत-बहुत बधाई. आपने देश को गौरवान्वित किया है. जय हिन्द!"

भारतीय टीम ने एक साथ चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग देखी.

(फोटो: ट्विटर)

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT