Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Tech and auto  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Chandrayaan-3 LIVE Tracker: चंद्रयान-3 लैंडिंग से पहले देखें, पल-पल की लोकेशन

Chandrayaan-3 LIVE Tracker: चंद्रयान-3 लैंडिंग से पहले देखें, पल-पल की लोकेशन

Chandrayaan 3 LIVE Tracker: चंद्रयान-3 का लैंडर चालीस दिनों की लंबी यात्रा के बाद चंद्रमा की सतह पर उतरेगा, आप चंद्रयान-3 की लैंडिंग को अपने स्मार्टफोन व अन्य प्लेटफॉर्म पर लाइव देख पाएंगे.

अंशुल जैन
टेक और ऑटो
Published:
<div class="paragraphs"><p>Chandrayaan-3&nbsp;&nbsp;</p></div>
i

Chandrayaan-3  

(प्रतीकात्मक फोटो)

advertisement

Chandrayaan 3 LIVE Tracker: चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग (Chandrayaan-3 Landing) आज 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 04 मिनट के आसपास (Chandrayaan Soft landing) होनी है. चंद्रयान-3 का लैंडर चालीस दिनों की लंबी यात्रा के बाद चंद्रमा की सतह पर उतरेगा, जिसका समूचा देश इंतजार कर रहा है. इसमें सबसे अहम अंतिम 17 मिनट होंगे जिन्हें इसको के वैज्ञानिक 17 मिनट्स ऑफ टेरर यानी 17 मिनट का आतंक कह रहे हैं. इससे पहले ISRO वैज्ञानिक दो बार ये काम सफलतापूर्वक कर चुके हैं.

चंद्रयान-3 को लाइव देखें (Chandrayaan-3 Live Tracking)

लैंडर विक्रम चांद की सतह पर अपने कदम रखेगा और उतरने के बाद अपना काम शुरू करेगा. लैंडिग से पहले आप लाइव ट्रैकर के जरिए चंद्रयान-3 की पल-पल की लोकेशन देख सकते हैं. आप चंद्रयान-3 की लैंडिंग को अपने स्मार्टफोन व अन्य प्लेटफॉर्म पर लाइव 23 अगस्त की शाम 5 बजकर 27 मिनट से देख पाएंगे.

ISRO की वेबसाइट- isro.gov.in,

YouTube पर... youtube.com/watch?v=DLA_64yz8Ss

Facebook पर... Facebook https://facebook.com/ISRO

डीडी नेशनल टीवी चैनल पर भी देख पाएंगे.

चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद क्या देखने को मिलेगा?: Chandrayaan-3 Landing

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद विक्रम लैंडर से रैंप के जरिए 6 पहियों वाला प्रज्ञान रोवर बाहर आएगा और ISRO की कमांड मिलते ही चांद की सतह पर चलेगा. इस दौरान इसरो से कोई भी कमांड नहीं दी जा सकेगी. इस दौरान लैंडर को सही समय, सही ऊंचाई और सही मात्रा में ईधन का इस्तेमाल करते हुए लैंडिंग करनी होगी.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

लैंडर विक्रम का कितना वजन: chandrayaan-3 weight

लैंडर विक्रम का वजन 1752 किलोग्राम है. इसी के साथ रोवर को भी अटैच किया गया है, जिसका वजन 26 किलो है. ये लैंडर के सतह पर उतरने के बाद अलग हो जाएगा और अपना काम करेगा. वहीं Propulsion Module का वजन 2148 किलोग्राम है. तो कुल मिलाकर चांद की सतह पर गया लैंडर का वजन 3900 किलोग्राम है.

प्रज्ञान रोवर का वजन: chandrayaan-3 pragyan rover weight

प्रज्ञान रोवर चंद्रमा पर 1 दिन (पृथ्वी के 14 दिन) काम करेगा. प्रज्ञान रोवर चौकोर साइज (91.7 x 75.0 x 39.7 cm) है. ये 6 व्हील रॉकर बोगी व्हील ड्राइव असेंबली से लैस है. साथ ही इसमें नेविगेशन कैमरा लगे हैं और 50W वाले सोलर पैनल. ये सीधा लैंडर से Rx/Tx एंटीना के जरिए कनेक्ट करता है. इसका वजन 26 किलो है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT