Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019JNU हिंसा विरोध:अहमदाबाद में NSUI कार्यकर्ता लहूलुहान,ABVP पर आरोप

JNU हिंसा विरोध:अहमदाबाद में NSUI कार्यकर्ता लहूलुहान,ABVP पर आरोप

एनएसयूआई गुजरात के महासचिव निखिल सावानी प्रदर्शन के दौरान लहूलुहान हो गए.

क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
एनएसयूआई गुजरात के महासचिव निखिल सावानी प्रदर्शन के दौरान लहूलुहान हो गए.
i
एनएसयूआई गुजरात के महासचिव निखिल सावानी प्रदर्शन के दौरान लहूलुहान हो गए.
(फोटो: क्विंट हिंदी)

advertisement

जेएनयू में हुई हिंसा के विरोध में अहमदाबाद में चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान झड़प हुई है, जिसमें एक एनएसयूआई कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला हुआ है. एनएसयूआई गुजरात के महासचिव निखिल सावानी प्रदर्शन के दौरान लहूलुहान हो गए. उनके शरीर खून ही खून दिख रहा है. NSUI छात्र कथित तौर पर ABVP पर आरोप लगा रहे हैं. हमले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
एनएसयूआई और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं झड़प होने के बाद पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया. एनएसयूआई, एबीवीपी के दफ्तर के पास प्रदर्शन कर रही थी. तभी दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. झड़प में करीब 10 लोग घायल हुए हैं.
(फोटो: क्विंट हिंदी)

कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने भी ट्वीट कर ये जानकारी दी है

आज अहमदाबाद में जेएनयू की घटना पर विरोध कर रहे एनएसयूआई के कार्यकर्ता पर एबीवीपी और पुलिस ने जानलेवा हमला किया है। इस हमले में एनएसयूआई के महासचिव निखिल सवानी बुरी तरह से घायल हुए है। भाजपा और पुलिस छात्र को डराने का काम कर रही हैं। यह गांधी और सरदार की भूमि है
हार्दिक पटेल

जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद में NSUI कार्यकर्ता JNU में हुई हिंसा के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 07 Jan 2020,01:14 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT