Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019उत्तर प्रदेश में सर्दी का टूटा 6 साल का रिकॉर्ड,कई इलाकों में बारिश की आशंका

उत्तर प्रदेश में सर्दी का टूटा 6 साल का रिकॉर्ड,कई इलाकों में बारिश की आशंका

देश के कई राज्यों में बढ़ रही है ठंड

क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
<div class="paragraphs"><p>देश के कई इलाकों में बारिश की उम्मीद, उत्तर प्रदेश में टूटा 6 साल का रिकॉर्ड</p></div>
i

देश के कई इलाकों में बारिश की उम्मीद, उत्तर प्रदेश में टूटा 6 साल का रिकॉर्ड

(फोटो- ट्विटर)

advertisement

देश के कई राज्यों और पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी के साथ बर्फबारी होने की वजह से मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी गुरुवार, 30 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है.

दिल्ली में गुरूवार को मिनिमम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस की उम्मीद है.

इसके अलावा देश के कई अन्य राज्यों में बारिश होने की संभावनी है, जिसके बाद ठंड बढ़ सकती है. वहीं मैदानी क्षेत्रों में आज घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद बढ़ रही ठंड

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार, 29 दिसंबर को बारिश होने के बाद दिसंबर में बारिश का पिछले 6 साल का रिकॉर्ड टूट गया है.

लखनऊ में पिछले 24 घंटों में 10 मिमी की बारिश दर्ज की गई है. इससे पहले 2015 के दिसंबर महीने में 14.3 मिमी बारिश दर्ज की गई थी.

इसके बाद शहर के अंदर ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

वैज्ञानिकों के मुताबिक गुरुवार को दिन में मौसम सामान्य होने की उम्मीद है, लेकिन रात में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश में बढ़ सकती है ठंड

रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के तापमान में गिरावट आ सकती है. भोपाल के मौसम का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक होने की उम्मीद है.

इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट के मुताबिक चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है.

लेह में माइनस में पहुंचा पारा

मौसम विभाग के मुताबिक लेह में आज यानी, 30 दिसंबर को मिनिमम टेम्प्रेचर माइनस 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. जम्मू-कश्मीर के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है.

जम्मू में गुरुवार, 30 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस होने की उम्मीद है.

देश के कई इलाकों में बारिश की उम्मीद

स्काईमेट वेदर के मुताबिक बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई जा रही है. दूसरी ओर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, मणिपुर, नागालैंड और त्रिपुरा जैसे राज्यों के कुछ इलाकों में भी बारिश होने की उम्मीद है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 30 Dec 2021,12:52 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT