Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019लॉकडाउन पीरियड में महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले बढ़ेः NCW

लॉकडाउन पीरियड में महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले बढ़ेः NCW

23 मार्च से 1 अप्रैल तक लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा की कुल 257 शिकायतें आई हैं. 

क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
लॉकडाउन पीरियड में महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले बढ़े
i
लॉकडाउन पीरियड में महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले बढ़े
(फाइल फोटोः ANI)

advertisement

कोरोना वायरस की वजह से पूरा देश लॉकडाउन है और सभी अपने घर में बंद हैं. लेकिन इस दौरान घरेलू हिंसा में इजाफे खबर आई है. राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा है कि 21 दिन लॉकडाउन लागू होने के बाद घरेलू हिंसा के मामले बढ़ गए हैं और इसकी शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग के पास ऑनलाइन दर्ज कराई जा रही है.

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा,

लॉकडाउन लागू होने के बाद 24 मार्च से 1 अप्रैल तक 9 दिनों में करीब 69 शिकायतें दर्ज कराई गई है और ये एक के बाद एक बढ़ते जा रहे हैं. एक-दो शिकायतें तो निजी ईमेल पर भी आएं हैं.

उत्तर भारत से मिली है ज्यादा शिकायतें

रेखा शर्मा ने बताया कि घरेलू हिंसा की शिकायतें ज्यादातर उत्तर भारत से मिली है, इनमें दिल्ली, यूपी और पंजाब राज्य की शिकायतें सबसे अधिक हैं. उन्होंने कहा, घर बैठे पुरुष तनाव के कारण अपनी भड़ास महिलाओं पर निकाल रहे हैं इसिलए ऐसी शिकायतें अधिक आ रही है.

महिलाओं से किया शर्मा ने किया अनुरोध

महिला आयोग की अध्यक्ष ने महिलाओं से अनुरोध किया कि अगर किसी तरह की घरेलू हिंसा होती है तो वह इस बारें में बताएं. साथ ही उन्होंने मीडिया से भी कहा कि वह इस बारे में हमें अपडेट दे सकते हैं.

बता दें कि सरकार ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए 23 मार्च को लॉकडाउन का ऐलान किया था. इसके साथ ही सरकारी से लेकर प्राइवेट कंपनियों कहा था कि वह सभी कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम कराएं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 02 Apr 2020,10:27 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT