Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019कोरोनावायरस से देश में 16 लोगोंं की मौत, कंफर्म केस हुए 694

कोरोनावायरस से देश में 16 लोगोंं की मौत, कंफर्म केस हुए 694

दुनियाभर में कोरोनावायरस का कहर जारी

क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
Covid-19 को लेकर लगातार बढ़ाई जा रही है टेस्टिंग लैब की संख्या
i
Covid-19 को लेकर लगातार बढ़ाई जा रही है टेस्टिंग लैब की संख्या
(फोटो : AP)

advertisement

भारत में कोरोनावायरस के संक्रमण के 694 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 16 लोगों की मौत हो गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार शाम जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरानावायरस के अभी 633 एक्टिव केस हैं. कुल अब तक 694 मामले की पुष्टि हुई है, जिनमें 647 भारतीय जबकि 47 विदेशी शामिल हैं. पीड़ित 44 मरीज ठीक हो चुके हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने 26 मार्च की सुबह जो डेटा जारी किया था, उसके मुताबिक, देश में तब तक 593 एक्टिव केस सहित 649 कन्फर्म केस थे. तब तक 43 लोग ठीक/डिस्चार्ज हो चुके थे. अगर 8-10 घंटों के आंकड़े पर नजर डालें, तो 40 नए कंफर्म केस आए हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 26 Mar 2020,08:17 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT