Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019भारत में कोरोना के केस 53 लाख के पार, रिकवरी में अमेरिका से आगे  

भारत में कोरोना के केस 53 लाख के पार, रिकवरी में अमेरिका से आगे  

भारत कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मामलों में USA से आगे निकलकर विश्व में पहले पायदान पर पहुंचा

क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
i
null
null

advertisement

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 93,337 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिनके साथ देश में संक्रमण के कुल आंकड़े 53 लाख के पार हो गए हैं. भारत में बीते दिन संक्रमण से 1,247 मौतें दर्ज की गई. वहीं यहां अब तक 53,08,014 मामले दर्ज किए जा चुके हैं. भारत कोरोना मामलों में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है.

भारत कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मामलों में USA से आगे निकलकर विश्व में पहले पायदान पर पहुंचा. कुल रिकवरी 42 लाख के पार हुईं,

महाराष्ट्र सबसे प्रभावित राज्यों की सूची में शीर्ष पर बना हुआ है, यहां कुल 11,67,496 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 31,791 मौतें शामिल हैं. इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश का स्थान हैं.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

इससे पहले शुक्रवार को 96,424 नए मामले सामने आए थे और 1,172 मौतों की मौत हुई थी. महज 33 दिन लगे जब भारत में कोरोना के मरीज 25 लाख से बढ़कर 50 लाख हो गये हैं. जबकि, अमेरिका को 25 लाख से 50 लाख कोरोना संक्रमण होने में 42 दिन लगे थे. ब्राजील को 25 लाख का संक्रमण पार किए हुए 49 दिन हो चुके हैं मगर अभी वहां कोरोना मरीजों का आंकड़ा 50 लाख से करीब साढ़े छह लाख पीछे है.

रूस को भारत ने 6 जुलाई को पीछे छोड़ा था, जब भारत में कोरोना के 6 लाख 90 हजार से ज्यादा मामले हो गये थे और रूस में तब 6 लाख 81 हजार मामले थे.

आज भारत रूस के मुकाबले 5 गुणा के करीब अधिक कोरोना संक्रमण वाला देश है. रूस में 16 सितंबर को 10 लाख 73 हजार कोरोना के मरीज हैं जबकि भारत ने 50 लाख की बुरी ऊंचाई हासिल कर ली है.

ये भी पढ़ें- BMC ने जारी किया डेटा, कोरोना से K-ईस्ट वार्ड में सबसे ज्यादा मौत

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 19 Sep 2020,09:30 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT