Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Weather Forecast: उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर, दिल्ली में घना कोहरा

Weather Forecast: उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर, दिल्ली में घना कोहरा

दिल्ली के सफदरजंग में 3 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6°C, आयानगर में 5°C और नरेला में 6°C दर्ज किया गया.

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
<div class="paragraphs"><p>दिल्ली में फिर पारा लुढका</p></div>
i

दिल्ली में फिर पारा लुढका

(फोटो: PTI)

advertisement

उत्तर भारत (North India) में नए साल का आगाज ठंड के साथ हुआ है. साल के पहले महीने की तीसरी सुबह उत्तर भारत के तमाम राज्यों में शीतलहर देखी गई. दिल्ली में भी 3 जनवरी 2023 को पारा लुढक गया है.

नई दिल्ली के प्रादेशिक मौसम केंद्र के मुताबिक, दिल्ली में 3 जनवरी की सुबह कोहरे के साथ हुई. वहीं, दिनभर मौसम साफ रह सकता है. मौसम केंद्र ने 5 जनवरी तक के लिए इसी तरह के मौसम की भविष्यवाणी की है. वहीं, 6 और 7 जनवरी को दिल्ली में शीतलहर का अनुमान है.

दिल्ली के सफदरजंग में 3 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6°C, पालम में 8°C, आयानगर में 5°C और नरेला में 6°C दर्ज किया गया.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

उत्तर भारत में शीतलहर

Skymet Weather के मुताबिक, उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में घना कोहरा देखने को मिल सकता है. वहीं, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान साथ-साथ शीतलहर का भी सामना कर सकता है.

वेबसाइट के मुताबिक, पूरे देश में जहां मौसम शुष्क रहेगा, वहीं आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में बारिश की संभावना है.

देश के बड़े राज्यों का हाल:

दिल्ली - 6°C

लखनऊ - 7°C

जयपुर - 6°C

अमृतसर - 2°C

श्रीनगर - -6°C

अहमदाबाद - 14°C

मुंबई - 21°C

कोलकाता - 15°C

बेंगलुरु - 16°C

चेन्नई - 24°C

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT