Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Domestic LPG Cylinder Price Hike: दाम 50 रुपये बढ़े, एक साल में कितने बढ़े दाम?

Domestic LPG Cylinder Price Hike: दाम 50 रुपये बढ़े, एक साल में कितने बढ़े दाम?

Domestic LPG Cylinder Price Hike: इससे पहले, घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 19 मई, 2022 को बढ़ोतरी की गई थी.

क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
<div class="paragraphs"><p>Domestic LPG Cylinder के दामों में बढ़ोतरी, पिछले एक साल में कितने बदले रेट?</p></div>
i

Domestic LPG Cylinder के दामों में बढ़ोतरी, पिछले एक साल में कितने बदले रेट?

(फोटो- क्विंट हिंदी)

advertisement

तेल विपणन कंपनियों (OMC) ने बुधवार, 6 जुलाई को घरेलू एलपीजी सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) की कीमत में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की. दिल्ली में अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रूपए होगी. घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद आम जनता पर एक बार फिर से मंहगाई की मार पड़ती नजर आ रही है. दूसरी ओर कमर्शियल सिलेंडर के दामों में कटौती की गई है, इसकी कीमत में 8.50 रूपए प्रति सिलेंडर कटौती की गई है.

किस शहर में कितनी हुईं घरेलू सिलेंडर की कीमतें

  • दिल्ली में अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रूपए होगी.

  • मुंबई में सिलेंडर की कीमत 1002.50 रुपये प्रति सिलेंडर के बजाय 1,052.50 रुपये होगी.

  • कोलकाता में, 14 किलो के सिलेंडर के लिए 1,029 रुपये के बजाय 1,079 रुपये का भुगतान करना होगा.

  • चेन्नई की बात करें तो वहां पर 1,058.50 की जगह 1068.50 रूपए भुगतान करना होगा.

इससे पहले, घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 19 मई, 2022 की बढ़ोतरी की गई थी.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

पिछले एक साल में कितनी बार बढीं कीमतें

जुलाई 2021 से अब तक 8 बार घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में संशोधन किया जा चुका है, गौर करने वाली बात ये है कि हर बार गैर सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी ही की गई है. पिछले एक साल में 168.5 रूपए प्रति सिलेंडर बढ़ोतरी हुई है.

पिछले एक साल में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

(फोटो- क्विंट हिंदी)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 06 Jul 2022,10:46 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT