Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Droupadi Murmu Live: पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद अपने नए आवास 12 जनपथ पहुंचे

Droupadi Murmu Live: पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद अपने नए आवास 12 जनपथ पहुंचे

इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू,

क्‍व‍िंट हिंदी
भारत
Updated:
<div class="paragraphs"><p>राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद / प्रतीकात्मक तस्वीर</p></div>
i

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद / प्रतीकात्मक तस्वीर

फोटो : अर्निका काला / क्विंट

advertisement

Draupadi Murmu Oath Ceremony द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) आज राष्ट्रपति बन गई हैं. आज सुबह उन्होंने राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद संसद भवन पहुंचीं और वहां राष्ट्रपति पद की शपथ ली. एक पार्षद के रूप में सार्वजनिक जीवन की शुरूआत से लेकर भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति बनने का यह सफर व्यक्तिगत त्रासदी से उबरने और अपनी नियति खुद लिखने की कहानी है.  इस शपथ समारोह से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख पाएंगे.

द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली

पीएम मोदी शपथ ग्रहण में शामिल हुए

पहले संबोधन में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि अब गरीब भी देश में सपने देख सकता है.

नीतीश कुमार नहीं होंगे शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार के सीएम नीतीश कुमार इस शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हो रहे हैं.

शपथ ग्रहण में शामिल होंगे ये मेहमान

इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्य के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशन के प्रमुख, संसद सदस्य और प्रिंसिपल शामिल होंगे.

आजादी के बाद पैदा होने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति भी द्रौपदी मुर्मू

64 साल की उम्र में राम नाथ कोविंद के बाद राष्ट्रपति पदभार ग्रहण करने वालीं द्रौपदी मुर्मू सबसे कम उम्र की और स्वतंत्रता के बाद पैदा होने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति भी होंगी.

Droupadi Murmu Oath: द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं होंगे नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली में निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे.

Droupadi Murmu संसद भवन पहुंची, थोड़ी देर में लेंगी शपथ

निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद संसद पहुंचे. संसद भवन के सेंट्रल हॉल में लेंगी शपथ.

Droupadi Murmu Oath Live: द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली

CJI एनवी रमना ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई. निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनीं. वह देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं, सर्वोच्च संवैधानिक पद संभालने वाली पहली आदिवासी महिला और स्वतंत्र भारत में पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति हैं.

Droupadi Murmu Oath Live: द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम पहला संबोधन 

सभी भारतीयों की अपेक्षाओं, आकांक्षाओं और अधिकारों के प्रतीक-संसद में खड़े होकर मैं आप सभी का नम्रतापूर्वक आभार व्यक्त करती हूं. इस नई जिम्मेदारी को निभाने के लिए आपका विश्वास और समर्थन मेरे लिए एक बड़ी ताकत होगी: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

मैं देश की पहली राष्ट्रपति हूं जिनका जन्म स्वतंत्र भारत में हुआ था. स्वतंत्र भारत के नागरिकों के साथ हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए हमें अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

Droupadi Murmu Oath Live: राष्ट्रपति पद का प्रत्येक पद मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं- द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति पद मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, यह भारत के प्रत्येक गरीब की उपलब्धि है. मेरा नामांकन इस बात का प्रमाण है कि भारत में गरीब न केवल सपने देख सकते हैं बल्कि उन सपनों को पूरा भी कर सकते हैं: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Droupadi Murmu Speech Live: गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी मुझे अपने प्रतिबिंब के रूप में देख सकते हैं- राष्ट्रपति मुर्मू

मुझे इस बात की संतुष्टि है कि जो लोग वर्षों से विकास से वंचित थे--गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी- मुझे अपने प्रतिबिंब के रूप में देख सकते हैं. मेरे नामांकन के पीछे गरीबों का आशीर्वाद है, यह करोड़ों महिलाओं के सपनों और क्षमताओं का प्रतिबिंब है: राष्ट्रपति मुर्मू

Droupadi Murmu Speech Live: आजादी के 75वें वर्ष में मुझे ये नया दायित्व मिला है- द्रौपदी मुर्मू

ये भी एक संयोग है कि जब देश अपनी आजादी के 50वें वर्ष का पर्व मना रहा था तभी मेरे राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई थी और आज आजादी के 75वें वर्ष में मुझे ये नया दायित्व मिला है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

ऐसे ऐतिहासिक समय में जब भारत अगले 25 वर्षों के विजन को हासिल करने के लिए पूरी ऊर्जा से जुटा हुआ है, मुझे ये जिम्मेदारी मिलना मेरा बहुत बड़ा सौभाग्य है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Droupadi Murmu Speech Live: मेरे इस निर्वाचन में देश के गरीब का आशीर्वाद शामिल-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

मेरे इस निर्वाचन में देश के गरीब का आशीर्वाद शामिल है, देश की करोड़ों महिलाओं और बेटियों के सपनों और सामर्थ्य की झलक है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

President Droupadi Murmu का काफिला संसद से उनके आधिकारिक निवास राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना

President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति का पद ग्रहण किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति का पद ग्रहण किया. उनके साथ पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी मौजूद हैं. इससे पहले उन्हें राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक सलामी मिली.

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद अपने नए आवास 12 जनपथ पहुंचे

भारत को द्रौपदी मुर्मू के रूप में नया राष्ट्रपति मिलने के बाद पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन खाली कर दिया है और अब अपने नए आवास 12 जनपथ पहुंच गए हैं. वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रपति मुर्मू अपने नए राष्ट्रपति भवन में पहुंच चुकी हैं. इससे पहले राष्ट्रपति भवन में पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को ट्राई सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 25 Jul 2022,09:57 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT