मेंबर्स के लिए
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019जय जवान,जय किसान!सोनीपत से पैदल आए किसान का जज्बा-सेना में जाना है

जय जवान,जय किसान!सोनीपत से पैदल आए किसान का जज्बा-सेना में जाना है

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान आज दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं.

शादाब मोइज़ी
भारत
Updated:
(फोटो: क्विंट हिंदी)
i
null
(फोटो: क्विंट हिंदी)

advertisement

वीडियो एडिटर- कनिष्क दांगी

केंद्र सरकार के कृषि बिल के खिलाफ किसानों की आज ट्रैक्टर रैली चल रही है, रैली में कुछ नौजवान भी पहुंचे जो सेना में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं. इन लोगों ने सोनीपत से दिल्ली का सफर पैदल ही तय किया और किसानों को अपना समर्थन दिया.

आए किसानों का कहना है कि अगर सरकार ने हमारी मांगें नहीं मानी तो दिल्ली बंद हो जाएगी. क्विंट ने रैली में शामिल कुछ नौजवानों से बात की

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
“हमें दिल्ली से कोई निकाल नहीं सकता, दिल्ली बंद हो जाएगी, हमारे किसानों नहीं रहेंगे तो देश का भविष्य खराब हो जाएगा. जवानों रे साथ-साथ हम किसानों का भी सम्मान करते हैं.”
(फोटो: क्विंट हिंदी)

बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान आज दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं. इसे ‘किसान गणतंत्र परेड’ नाम दिया गया है. किसानों की ये परेड राजपथ पर गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह खत्म होने के बाद सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात के बीच निकलेगी.

ट्रैक्टर रैली के लिए किसानों को दिल्ली में तीन रूटों पर इजाजत मिली है. इसमें सिंघु रूट, टिकरी रूट और गाजीपुर रूट शामिल है. ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए किसान बड़ी संख्या में ट्रैक्टर के साथ पंजाब और हरियाणा से आए हैं. दिल्ली के अलावा, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थाम, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में भी ट्रैक्टर रैलियों का आयोजन किया गया है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: 26 Jan 2021,01:02 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT