Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019किसान आंदोलन स्थल से घर लौट रहे किसानों के साथ हादसा- 2 की मौत, कई घायल

किसान आंदोलन स्थल से घर लौट रहे किसानों के साथ हादसा- 2 की मौत, कई घायल

किसान आंदोलन से घर जा रहे किसानों के ट्रैक्टर से भिड़ा ट्रक

क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
<div class="paragraphs"><p>किसान आंदोलन: घर लौट रहे किसानों के साथ हाईवे पर हुआ हादसा- दो की मौत अन्य घायल&nbsp;</p></div>
i

किसान आंदोलन: घर लौट रहे किसानों के साथ हाईवे पर हुआ हादसा- दो की मौत अन्य घायल 

(फोटो- क्विंट हिन्दी)

advertisement

केन्द्र सरकार के द्वारा तीनों कृषि कानूनों (Farm Laws) को वापस लेने के बाद किसानों द्वारा आंदोलन स्थल को खाली किया जा रहा है. इसी बीच एक दुर्घटना का मामला सामने आया है.

शनिवार सुबह टिकरी बॉर्डर आंदोलन स्थल से लौटते वक्त नेशनल हाईवे 9 पर पंजाब के रहने वाले कुछ किसानों का व्हीकल हिसार में हादसे का शिकार हो गया.

ट्रक ने मारी टक्कर

दरअसल कुछ किसान आंदोलन स्थल से ट्रैक्टर पर सवार होकर पंजाब की ओर लौट रहे थे. गांव ढंडूर के पास नेशनल हाइवे-9 पर पीछे से आ रहे ट्रक (PB22K8852) ने ट्राली को टक्कर मार दी. जिसके बाद मौके पर ही सुखदेव सिंह की मौत हो गई. वहीं हादसे में घायल हुए अजय प्रीत की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. दोनों मृतक किसान मुक्तसर जिले के बताये जा रहे है.

बता दें इस हादसे में 7 किसान घायल भी हुए हैं. हादसे में घायल हुए सभी किसानों का हिसार के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

एक साल से अधिक चला आंदोलन

पिछले एक साल से अधिक दिनों से केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर किसानों द्वारा आंदोलन किया जा रहा था. किसानों की मांगों को स्वीकार करते हुए सरकार ने कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया, जिसके बाद किसानों का समूह अब आंदोलन स्थल से घर की ओर रवाना हुआ है.

किसानों ने आंदोलन स्थल खाली करने से पहले कहा कि अगर सरकार बनी हुई सहमति के मुताबिक कार्य नहीं करेगी तो, हम फिर से आंदोलन करेंगे.

(इनपुट क्रेडिट- संदीप सैनी)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 11 Dec 2021,01:40 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT