Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019लद्दाख के पास चीनी सैन्य अभ्यास पर रखे हुए हैं नजर: जनरल नरवणे

लद्दाख के पास चीनी सैन्य अभ्यास पर रखे हुए हैं नजर: जनरल नरवणे

जनरल नरवणे ने कहा- एलएसी के पास हमारे बल मौजूद हैं

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे
i
थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे
(फोटो: IANS)

advertisement

थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने बुधवार को कहा कि भारतीय सेना लद्दाख क्षेत्र के पास जारी सैन्य अभ्यास समेत चीनी सेना की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है और पैंगोंग झील इलाकों से बलों की वापसी शुरू होने के बाद से किसी भी पक्ष ने कोई उल्लंघन नहीं किया है.

जनरल नरवणे ने उम्मीद जताई कि दोनों पक्ष दूसरे क्षेत्रों में भी मसलों को सुलझाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे. उन्होंने कहा कि बलों की वापसी की प्रक्रिया अब तक सौहार्दपूर्ण रही है, लेकिन भारतीय बल पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास हर तरह के हालात से निपटने के लिए नजर रखे हुए हैं.

चीनी सेना के सैन्य अभ्यासों के बारे में पूछे जाने पर जनरल नरवणे ने एक निजी टीवी चैनल से कहा, ‘‘हमने प्रशिक्षण क्षेत्रों में गतिविधियां देखी हैं. यह वार्षिक अभ्यास है. वे प्रशिक्षण के लिए आए हैं. हम भी प्रशिक्षण क्षेत्रों में जाते हैं. हम उन पर लगातार नजर रखे हुए हैं. एलएसी (वास्तविक नियंत्रण रेखा) के पास हमारे बल मौजूद हैं और वे हर प्रकार की स्थिति से निपटने में सक्षम हैं.’’

थलसेना प्रमुख ने कहा कि सेना कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में हर संभव मदद करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

(PTI के इनपुट्स समेत)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT