Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019सभी धर्मों के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून समान हो -गिरिराज सिंह

सभी धर्मों के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून समान हो -गिरिराज सिंह

Giriraj Singh ने कहा बढ़ती जनसंख्या देश के विकास में बन रही है बाधक

क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
i
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
(फाइल फोटो: PTI)

advertisement

विश्व जनसंख्या दिवस पर देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर एक बार फिर से बहस शुरू हो गई है. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने देश में जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किए जाने की जरूरत बताई है. सिंह ने कहा है कि सभी धर्मों के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून समान होना चाहिए. इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा है कि देश के विकास में जनसंख्या बाधक बन रही है और सामाजिक समरसता भी खत्म हो रही है. देश का माहौल बिगड़ रहा है, इसलिए जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी हो जाता है.

केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने बिना नाम लिए अल्पसंख्यक समुदाय पर निशाना साधा. उन्होंने सरकार से अपील की है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून सभी धर्मों पर समान रूप से लागू हो और इस मुद्दे को राजनीति और धर्म के चश्मे से ना देखें. ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर कहा है कि समय की मांग है कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए एक कड़ा कानून बने, जो पूरे देश में और सभी धर्म के लोगों पर लागू हो

उन्होंने आगे कहा कि पिछले तीन दशकों में भारत आर्थिक प्रगति की रफ्तार में चीन से पिछड़ गया, लेकिन जनसंख्या वृद्धि में अपने पड़ोसी देश से आगे निकल गया.

गिरिराज सिंह ने कहा है कि हमारे पास सीमित संसाधन हैं. हमारी आबादी सुरसा के मुंह की तरह बढ़ रही है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

चीन की जनसंख्या ज्यादा फिर भी अच्छा कर रहा है - तेजस्वी यादव

जनसंख्या नियंत्रण को लेकर किए गए सवाल के जवाब में RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश होने के बावजूद, चीन शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं, अर्थव्यवस्था, जीडीपी, रोजगार, विकास, सुरक्षा और औद्योगीकरण के मामले में भारत से बहुत आगे है. अगर बढ़ती जनसंख्या विकास के लिए खतरा है तो चीन हर क्षेत्र में इतना अच्छा क्यों कर रहा है ?. क्या इस पर बहस नहीं होनी चाहिए ?

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 11 Jul 2022,10:16 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT