Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019हिमाचल से कर्नाटक तक... इस साल अप्रैल में पड़ी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी

हिमाचल से कर्नाटक तक... इस साल अप्रैल में पड़ी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी

हिमाचल, ओडिशा, झारखंड, यूपी, राजस्थान, एमपी, पंजाब, कर्नाटक और लक्षद्वीप में अप्रैल महीने में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ा

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
<div class="paragraphs"><p>भारत में गर्मी ने तोड़ा 122 साल का रिकॉर्ड</p></div>
i

भारत में गर्मी ने तोड़ा 122 साल का रिकॉर्ड

फाइल फोटो

advertisement

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी मासिक मौसम और जलवायु सारांश के मुताबिक, इस साल अप्रैल 122 सालों में भारत में तीसरा सबसे गर्म रहा. इसी अवधि में मार्च भी सबसे गर्म रहा.

अप्रैल 2022 में अधिकतम तापमान औसतन 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य 33.94 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा था. 1901 के बाद से दो ऐसे अप्रैल (महीना) रहे जहां अधिकतम तापमान 2010 में औसतन 35.42 डिग्री सेल्सियस और 2016 में 35.32 डिग्री दर्ज किया गया था.

आईएमडी के आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले महीने में रात के दौरान भी तापमान सामान्य से अधिक था. इस साल अप्रैल में मासिक औसत न्यूनतम तापमान 23.51 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.36 डिग्री कम है - 1901 के बाद से ऐसा दूसरी बार हुआ है.

अप्रैल में देश के प्रमुख हिस्सों में लंबे समय तक लू ने प्रभावित किया है, जिससे पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ में कई जगहों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया.

देश के 11 मौसम विभाग स्टेशनों में अप्रैल के महीने में रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया है. इसमें हिमाचल, ओडिशा, झारखंड, यूपी, राजस्थान, एमपी, पंजाब, कर्नाटक और लक्षद्वीप शामिल हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT