Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019भारत में कोरोना केस 50 लाख के पार, करीब 10 लाख एक्टिव केस

भारत में कोरोना केस 50 लाख के पार, करीब 10 लाख एक्टिव केस

वर्ल्डोमीटर के आंकड़ों के मुताबिक भारत में कुल कोरोना वायरस केस अब 50 लाख के पार हो गए

क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
Thequint
i
null
Thequint

advertisement

वर्ल्डोमीटर के आंकड़ों के मुताबिक भारत में कुल कोरोना वायरस केस अब 50 लाख के पार हो गए हैं. 50 लाख कुल पॉजिटिव केस में से करीब 39 लाख रिकवर हो गए हैं लेकिन चिंता की बात ये है कि अभी भी करीब 10 लाख एक्टिव केस हैं. दुनियाभर में कुल केसों के मामले में भारत दूसरे नंबर पर बना हुआ है, वहीं पहले नंबर पर कुल 67 लाख केस के साथ अमेरिका है. जिस रफ्तार से भारत में केस बढ़ रहे हैं अब भारत जल्द ही अमेरिका को भी पीछे छोड़ सकता है.

(फोटो- क्विंट हिंदी)
  • भारत में कुल केस- 5,009,290

  • एक दिन में नए केस- 82,376

  • कुल मौत- 82,045

  • एक दिन में कुल मौतें- 1,237

  • कुल रिकवर्ड- 3,933,455

  • एक्टिव केस- 993,790

  • सीरियस केस- 8,944

  • प्रति 10 लाख आबादी पर केस- 3,623

  • प्रति 10 लाख आबादी पर मौतें- 59

  • कुल टेस्ट- 58,312,273

  • प्रति 10 लाख आबादी पर टेस्ट- 42,170

(सोर्स- वर्ल्डोमीटर)

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

ऑक्सफोर्ड कोरोना वैक्सीन को हरी झंडी

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (Oxford University) की वैक्सीन को लेकर एक बुरी खबर सामने आई थी. जिसमें बताया गया था कि ट्रायल में शामिल एक शख्स के बीमार पड़ने के बाद दुनियाभर में इस वैक्सीन के ट्रायल रोक दिए गए हैं. लेकिन अब बताया जा रहा है कि वैक्सीन के ट्रायल दोबारा से शुरू कर दिए गए हैं. मेडिसन हेल्थ रेगुलेटरी अथॉरिटी (MHRA) की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद अब ट्रायल फिर से शुरू किए गए हैं.

भारत में वैक्सीन के ट्रायल पर रोक लगाई गई थी. ड्रग कंट्रोलर DCGI ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को इसके लिए एक नोटिस जारी किया था. जिसमें कहा गया कि जब दुनियाभर में इस वैक्सीन का ट्रायल रोक दिया गया है तो भारत में ट्रायल क्यों चल रहा है? डीसीजीआई ने ये भी पूछा है कि सीरम इंस्टीट्यूट को अब तक ब्रिटेन के उस मरीज की पूरी जानकारी क्यों नहीं मिल पाई है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 15 Sep 2020,10:55 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT