Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019EIU डेमोक्रेसी इंडेक्स में 10 पायदान लुढ़का भारत, बताई गई ये वजह

EIU डेमोक्रेसी इंडेक्स में 10 पायदान लुढ़का भारत, बताई गई ये वजह

2019 के लिए जारी हुआ EIU का डेमोक्रेसी इंडेक्स

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
सांकेतिक तस्वीर
i
सांकेतिक तस्वीर
(फोटो: क्विंट हिंदी)

advertisement

द इकनॉमिस्ट इंटेलीजेंस यूनिट (ईआईयू) की तरफ से जारी 2019 के लिए डेमोक्रेसी इंडेक्स (लोकतंत्र सूचकांक) की वैश्विक लिस्ट में भारत 10 स्थान लुढ़ककर 51वें स्थान पर आ गया है. संस्था ने इस गिरावट की मुख्य वजह देश में 'नागरिक स्वतंत्रता में कमी' बताई है.

लिस्ट के मुताबिक, भारत के कुल अंक 2018 में 7.23 थे जो अब घटकर 6.90 रह गए हैं. यह वैश्विक लिस्ट 165 स्वतंत्र देशों और दो क्षेत्रों में लोकतंत्र की मौजूदा स्थिति का एक खाका पेश करती है.

यह इंडेक्स पांच श्रेणियों पर आधारित है- चुनाव प्रक्रिया और बहुलतावाद, सरकार का कामकाज, राजनीतिक भागीदारी, राजनीतिक संस्कृति और नागरिक स्वतंत्रता.

इनके कुल अंकों के आधार पर देशों को चार तरह के शासन में वर्गीकृत किया जाता है- “पूर्ण लोकतंत्र” (8 से ज्यादा अंक हासिल करने वाले), त्रुटिपूर्ण लोकतंत्र (6 से ज्यादा लेकिन 8 या 8 से कम अंक वाले), संकर शासन (4 से ज्यादा लेकिन 6 या 6 से कम अंक हासिल करने वाले) और सत्तावादी शासन (4 या उससे कम अंक वाले). इस तरह भारत को इस बार ‘‘त्रुटिपूर्ण लोकतंत्र’’ में शामिल किया गया है.

चीन 2019 में गिरकर 2.26 अंकों के साथ अब 153वें पायदान पर है. यह वैश्विक रैंकिंग में निचले पायदान के करीब है.

उभरती हुई दूसरी अर्थव्यवस्थाओं में ब्राजील 6.86 अंक के साथ 52वें पायदान पर है, रूस 3.11 अंक के साथ लिस्ट में 134वें स्थान पर है.

पाकिस्तान कुल 4.25 अंकों के साथ लिस्ट में 108वें स्थान पर है, श्रीलंका 6.27 अंकों के साथ 69वें और बांग्लादेश 5.88 अंकों के साथ 80वें स्थान पर है. नॉर्वे इस लिस्ट में शीर्ष पर है जबकि उत्तर कोरिया 167वें स्थान के साथ सबसे नीचे है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT