Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019कर्नाटक : कांग्रेस ने बीच में रद्द की अपनी पदयात्रा, कई नेता कोरोना पॉजिटिव

कर्नाटक : कांग्रेस ने बीच में रद्द की अपनी पदयात्रा, कई नेता कोरोना पॉजिटिव

कोविड नियमों को तोड़ने पर पुलिस ने कांग्रेस के 60 से भी ज्यादा नेताओं पर FIR दर्ज की है

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
<div class="paragraphs"><p>राहुल गांधी</p></div>
i

राहुल गांधी

(फोटो:PTI)

advertisement

कर्नाटक(Karnataka) में पांच कांग्रेस(Congress) नेताओं के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कांग्रेस ने अपनी 10 दिवसीय पदयात्रा को रद्द कर दिया है. सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी के एक कॉल के बाद पार्टी के नेताओं ने यह फैसला किया है.

राज्य में बढ़ते कोरोना के मामले के बीच कांग्रेस द्वारा पदयात्रा करने और कोविड नियमों को तोड़ने पर पुलिस ने कांग्रेस के 60 से भी ज्यादा नेताओं पर एफआईआर दर्ज की है.

पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने संवाददाताओं को बताया कि हम पिछले पांच दिनों में सफल रहे. हमें बेंगलुरु में पदयात्रा समाप्त करनी थी. तीसरी लहर के कारण हमें इसे अभी के लिए स्थगित करना होगा.

उन्होंने ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए पदयात्रा करना उचित बताया, यह कहते हुए कि कि लगभग दो महीने पहले इसकी योजना बनाई गई थी

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

इससे पहले आज, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सिद्धारमैया और राज्य कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार को पत्र लिखकर कावेरी नदी पर मेकेदातु बांध परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए आयोजित पदयात्रा को वापस लेने का आग्रह किया था

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT