Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019कियारा, स्वरा, परिणीति समेत कई सेलेब्रिटीज पहली बार मनाएंगे करवाचौथ, देखें Photos

कियारा, स्वरा, परिणीति समेत कई सेलेब्रिटीज पहली बार मनाएंगे करवाचौथ, देखें Photos

Karva Chauth: तस्वीरों में उन सेलिब्रिटीज पर नजर डालिए जो इस साल शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ मनाएंगे.

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
<div class="paragraphs"><p>कियारा, स्वरा, परणिति समेत कई सेलेब्रिटीज पहली बार मनाएंगे करवाचौथ - Photos </p></div>
i

कियारा, स्वरा, परणिति समेत कई सेलेब्रिटीज पहली बार मनाएंगे करवाचौथ - Photos

(फोटो- इंस्टाग्राम)

advertisement

इस साल, कई बॉलीवुड एक्ट्रेस अपना पहला करवा चौथ (Karva Chauth 2023) मनाने जा रही हैं. कियारा आडवाणी, परिणीति चोपड़ा से लेकर अथिया शेट्टी तक तस्वीरों में उन सेलिब्रिटीज पर नजर डालिए जो इस साल शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ मनाएंगे. करवा चौथ, भारत भर में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला एक प्रतिष्ठित हिंदू त्योहार है, जो पति-पत्नी के बीच गहरे बंधन का प्रतीक है.

फरवरी 2023 में एक शाही समारोह में अपने प्यार सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी करने वाली कियारा आडवाणी अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी. कियारा को उनकी फिल्म 'शेरशाह' के सेट पर सिद्धार्थ से प्यार हो गया और उसके बाद उन्होंने उनसे शादी कर ली.

(फोटो- इंस्टाग्राम)

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने दिसंबर 2022 में अपने दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में एक भव्य विवाह समारोह में व्यवसायी सोहेल कथूरिया से शादी की थी. इनका भी यह पहला करवाचौथ होने जा रहा है.

(फोटो- इंस्टाग्राम)

परिणीति चोपड़ा ने सितंबर 2023 में राजस्थान में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में शानदार समारोह में आम आदमी पार्टी के MP राघव चड्ढा से शादी कर ली थी.

(फोटो- इंस्टाग्राम)

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

सुनील शेट्टी की लाडली बेटी अथिया शेट्टी आखिरकार जनवरी 2023 में क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी के बंधन में बंध गईं थी. उन्होंने अपने खंडाला स्थित घर पर एक पारंपरिक दक्षिण भारतीय समारोह में शादी की थी.

(फोटो- इंस्टाग्राम)

स्वरा भास्कर ने जनवरी 2023 में विशेष विवाह अधिनियम के तहत एक अदालत में राजनेता फहद अहमद के साथ शादी कर ली थी. बाद में उन्होंने कई विवाह समारोह आयोजित किए जिनमें हल्दी, संगीत और मार्च में शादी का रिसेप्शन जैसे समारोह शामिल थे. इस जोड़े का भी यह पहला करवाचौथ होने जा रहा है.

(फोटो- इंस्टाग्राम)

शिवालिका ओबेरॉय ने फरवरी 2023 में गोवा में अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में फिल्म निर्माता अभिषेक पाठक से शादी कर ली. बाद में उन्होंने अपनी शादी के दिन की तस्वीरें शेयर कीं थी.

(फोटो- इंस्टाग्राम)

'प्यार का पंचनामा' की अभिनेत्री सोनाली सेगल ने जून 2023 में मुंबई में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आशीष सजनानी के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद फैंस को हैरान कर दिया. उनके विवाह समारोह में करीबी दोस्त, परिवार और उनकी 'प्यार का पंचनामा' की टीम शामिल हुई. इन सभी जोड़ों का इस साल पहला करवाचौथ होने जा रहा है.

(फोटो- इंस्टाग्राम) 

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT