Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Kisan Mahapanchayat को लेकर सिंघु बॉर्डर समेत कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई

Kisan Mahapanchayat को लेकर सिंघु बॉर्डर समेत कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.

IANS
भारत
Updated:
<div class="paragraphs"><p>Kisan Mahapanchayat को लेकर सिंघु बॉर्डर समेत कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई</p></div>
i

Kisan Mahapanchayat को लेकर सिंघु बॉर्डर समेत कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई

(फोटो- पीटीआई)

advertisement

(आईएएनएस)। किसान संगठन एक बार फिर दिल्ली में आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को जंतर मंतर (Jantar Mantar) पर महापंचायत का ऐलान किया है। इसको लेकर सिंघु बॉर्डर समेत दिल्ली के कई इलाकों में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

किसान संगठनों ने सोमवार को एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर महापंचायत का ऐलान किया है। इसको लेकर दिल्ली प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कई जगहों पर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कोई अनहोनी घटना ना हो इसके लिए सिंघु बार्डर, गाजीपुर बॉर्डर समेत दिल्ली के जंतर मंतर पर भी पुलिस ने भारी बंदोबस्त लगाया है। हर आने जाने वाली गाड़ियों की जांच की जा रही है।

दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर कानून व्यवस्था दीपेंद्र पाठक ने कहा कि उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे जंतर मंतर ना जाएं। ऐसा करने से कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। दिल्ली के जंतर मंतर पर भी बारीकी से नजर रखी जा रही है। किसानों को रोकने के लिए बैरिकेड लगाए गए हैं। वहीं मेट्रो को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।

जानकारी के मुताबिक, किसान नेता राकेश टिकैत को गाजीपुर बॉर्डर पर रोका गया था, जब वो जंतर मंतर जाने की कोशिश कर रहे थे। बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर छोड़ दिया।

गौरतलब है कि संयुक्त किसान मोर्चा और कई किसान संगठन बेरोजगारी, लखीमपुर खीरी मामले में न्याय सहित कई मुद्दों को लेकर एक दिन का प्रदर्शन करना चाहते हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 22 Aug 2022,09:50 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT