Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019प बंगाल: दुर्गा पूजा पंडाल में बार-बार हो रही अजान, FIR दर्ज

प बंगाल: दुर्गा पूजा पंडाल में बार-बार हो रही अजान, FIR दर्ज

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है

क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
दुर्गा पूजा पंडाल में हो रही ‘अजान’
i
दुर्गा पूजा पंडाल में हो रही ‘अजान’
(फोटो: ANI)

advertisement

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक दुर्गा पूजा पंडाल में अजान की रिकॉर्डिंग बजने का एक वीडियो सामने आया है. सोशल मीडिया पर जहां इस मुद्दे पर बहस छिड़ी हुई है, वहीं वकील शांतनु सिंघा ने बेलीघाटा 33 पल्ली दुर्गा पूजा पंडाल समिति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

शांतनु ने इसे पूरी तरह से राजनीतिक मामला बताते हुए कहा, 'कोई भी मुस्लिम हर 5 मिनट में अजान की आवाज को लेकर उसकी सराहना नहीं करेगा. ये पूरी तरह से राजनीतिक है.'

देखिए वीडियो-

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यहां सिर्फ अजान ही नहीं बल्कि हिंदू मंत्र, चर्च बेल भी बजाई गई. साथ ही पंडाल में ओम, क्रॉस साइन और चांद भी नजर आ रहे हैं.

कार्यक्रम के आयोजकों का कहना है कि धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए पंडाल में अजान के साथ मंत्रोच्चार और चर्च की घंटी के आवाज को भी शामिल किया गया.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 07 Oct 2019,04:41 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT