Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019अंबानी धमकी केस:क्यों गिरी मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह पर गाज?

अंबानी धमकी केस:क्यों गिरी मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह पर गाज?

हेमंत नगराले को मुंबई पुलिस का नया चीफ बनाया गया है.

ऋत्विक भालेकर
भारत
Updated:
(फोटो- क्विंट हिंदी)
i
null
(फोटो- क्विंट हिंदी)

advertisement

महाराष्ट्र में सचिन वझे की गिरफ्तारी के बाद सियासत तो गरम है ही साथ ही साथ मुंबई पुलिस पर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. अब मुंबई पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया है, परमबीर सिंह को मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से हटा दिया गया है. उन्हें होमगार्ड डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी दी गई है. हेमंत नगराले को मुंबई पुलिस का नया चीफ बनाया गया है.

एनसीपी चीफ शरद पवार और सीएम ठाकरे की बैठक के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि परमबीर सिंह को हटाया जा सकता है. इसके अलावा पिछले दो दिन से लगातार बैठकों का दौर चल रहा था. मंगलवार देर रात 12 बजे तक सीएम उद्धव, गृह मंत्री अनिल देशमुख, डीजीपी हेमंत नगराले और सीपी परमबीर सिंह की चार घंटे तक मुख्यमंत्री आवास पर बैठक चली. इसके बाद बुधवार सुबह महाराष्ट्र की MVA सरकार की को-कॉर्डिनेशन समिति की बैठक भी हुई थी.

महाराष्ट्र: पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल

  • परमबीर सिंह को पुलिस कमिश्नर पद से हटाककर DG होमगार्ड बनाया गया है.
  • हेमंत नगराले नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं.
  • रजनीश सेठ को डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है.
  • संजय पांडे को महाराष्ट्र स्टेट सिक्योरिटी कॉरपोरेशन की जिम्मेदारी दी गई

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 17 Mar 2021,05:05 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT