Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019महाराष्ट्र: डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म,CM ने किया सुरक्षा का वादा

महाराष्ट्र: डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म,CM ने किया सुरक्षा का वादा

बीते पांच दिनों में महाराष्ट्र के कई अस्पतालों की हालत गंभीर बनी रही.

द क्विंट
भारत
Updated:
(फोटो: PTI)  
i
(फोटो: PTI)  
null

advertisement

महाराष्ट्र में 17 सरकारी अस्पतालों के 4000 रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल पांचवे दिन शुक्रवार देर रात को खत्म हो गई है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने डॉक्टरों की मांगे मानते हुए उन्हें सुरक्षा देने का वादा किया है. इसके बाद डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म कर दी और शुक्रवार देर रात को उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन कर ली .

बीते पांच दिनों से महाराष्ट्र के कई अस्पतालों की हालत गंभीर बनी हुई है. मरीज इलाज के लिए तरसते रहे लेकिन अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था. इस कारण कई मरीजों की मौत भी हो गई है.

नागपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के डीन ने बुधवार को सख्ती दिखाते हुए 301 रेजिडेंट डॉक्टरों को निलंबित कर दिया था. इससे पहले महाराष्ट्र के मेडिकल शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन ने कहा था कि अगर छुट्टी पर गए डॉक्टर बुधवार शाम आठ बजे तक वापस नहीं लौटे, तो उनकी 6 महीने की सैलेरी काट ली जाएगी. वहीं मुंबई हाईकोर्ट ने भी डॉक्टरों पर सख्त कार्यवाई करने की बात कही थी.

पढ़ें- दिल्ली: रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर,महाराष्ट्र के डॉक्टरों का समर्थन

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 25 Mar 2017,07:57 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT