Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019मुकेश खन्ना का लड़कियों पर विवादित बयान- स्वाति मालीवाल ने की FIR की मांग

मुकेश खन्ना का लड़कियों पर विवादित बयान- स्वाति मालीवाल ने की FIR की मांग

स्वाति मालीवाल ने कहा, मुकेश खन्ना को अपने बयान के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए.

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
<div class="paragraphs"><p>मुकेश खन्ना का लड़कियों पर विवादित बयान- स्वाति मालीवाल ने की FIR की मांग</p></div>
i

मुकेश खन्ना का लड़कियों पर विवादित बयान- स्वाति मालीवाल ने की FIR की मांग

(फोटो: Facebook)

advertisement

अभिनेता मुकेश खन्ना(Mukesh Khanna) का हाल ही में दिया गया बयान चर्चा में है. इस बयान की वजह से वह विवाद में पड़ते नजर आ रहे हैं. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस साइबर सेल को नोटिस जारी कर अभिनेता मुकेश खन्ना के खिलाफ महिलाओं पर कथित अपमानजनक और गलत टिप्पणी के लिए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.

मुकेश खन्ना ने महिलाओं पर दिया था बयान

एक्टर मुकेश खन्ना ने कथित वीडियो में महिलाओं पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि अगर कोई भी लड़की किसी लड़के से कहे 'I want to sex with you' वो लड़की नहीं है वो धंधा कर रही है, क्योंकि इस तरह की निर्लज्ज बातें, सभ्य समाज की लड़की नहीं कर सकती, अगर वो करती है तो वो सभ्य समाज की नहीं है, उसका धंधा है. आप उसके भागीदार मत बनिए

स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर दिया जवाब

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर लिखा, शक्तिमान सिर्फ हवा में उड़ने से नहीं बल्कि महिलाओं का सम्मान करने से बनते हैं. इस तरह मुकेश खन्ना का लड़कियों को धंधे वाली बोलना महिलाओं के प्रति घटिया सोच को दर्शाता है. इनका शो देखकर शैतान बच्चे बोलते थे सॉरी शक्तिमान. आज अपने बयान के लिए इन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे ट्रोल

अपने इस बयान के बाद मुकेश खन्ना को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है.लोग उन्हें रूढ़ीवादी सोच वाला बता रहे हैं. वहीं मुकेश खन्ना के इस बयान से लड़कियों में काफी नाराजगी है, लड़कियां उनसे ये सवाल पूछ रही हैं, कि आपने लड़कियों के लिए तो नियम बता दिया, लेकिन लड़कों के बारे में क्या कहेंगे.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT