Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019मुंबई ब्रिज हादसाः पुलिस ने इन सड़कों पर डायवर्ट किया ट्रैफिक 

मुंबई ब्रिज हादसाः पुलिस ने इन सड़कों पर डायवर्ट किया ट्रैफिक 

मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसा
i
मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसा
(फोटोः AIR)

advertisement

मुंबई में छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के पास हुए फुटओवर ब्रिज हादसे के बाद मेन रोड पर ट्रैफिक मूवमेंट को बंद कर दिया गया है. गुरुवार देर शाम हुए इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 32 लोग घायल हो गए थे.

ये फुटओवर ब्रिज टाइम्स ऑफ इंडिया बिल्डिंग और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्टेशन को जोड़ता था. फुटओवर ब्रिज के ढह जाने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने सीएसटी जंक्शन और जेजे फ्लाईओवर, दोनों ओर से मूवमेंट रोक दी है.

यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे सीएसटी से मेट्रो जंक्शन तक और प्रिंसेस स्ट्रीट फ्लाईओवर-क्रॉफोर्ड मार्केट-चकला और मोहम्मद अली रोड की ओर जाने के लिए महापालिका मार्ग का इस्तेमाल करें.

मुंबई पुलिस की ओर से जारी ट्रैफिक अपडेट के मुताबिक, जेजे फ्लाईओवर की ओर से आने वाले यात्री क्रॉफोर्ड मार्केट-मेट्रो जंक्शन-सीएसटी की ओर जाने के लिए दाएं मुड़ सकते हैं, और / या नेसबिट जंक्शन पर लेफ्ट यू-टर्न ले सकते हैं और पीडी मेलो रोड-अवतार सिंह बेदी चौक से सीएसटी-लॉयन गेट, रीगल जंक्शन और आगे जा सकते हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 15 Mar 2019,08:40 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT