Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019शाहीन बाग धरनास्थल के पास फेंका गया पेट्रोल बम: पुलिस

शाहीन बाग धरनास्थल के पास फेंका गया पेट्रोल बम: पुलिस

शाहीन बाग में जारी है CAA के खिलाफ प्रदर्शन

क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
शाहीन बाग में जारी है CAA के खिलाफ प्रदर्शन
i
शाहीन बाग में जारी है CAA के खिलाफ प्रदर्शन
(फोटो: IANS)

advertisement

दिल्ली के शाहीन बाग धरनास्थल के पास 22 मार्च की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति ने पेट्रोल बम फेंक दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में इस धरनास्थल पर शाहीन बाग की महिलाएं तीन महीने से ज्यादा समय से धरना दे रही हैं.

पेट्रोल बम फेंके जाने की घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब 9.30 बजे सुबह हुई. पुलिस को घटनास्थल पर पेट्रोल से भरी करीब पांच-छह बोतलें मिली हैं.

(फोटो: ANI)

शाहीन बाग में प्रदर्शनकारी महिलाओं ने 21 मार्च को कहा था कि 22 मार्च को 'जनता कर्फ्यू' के दौरान भी उनका प्रदर्शन जारी रहेगा. बता दें कि देशभर में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आह्वान किया था कि 22 मार्च को सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच 'जनता कर्फ्यू' का पालन करें. उन्होंने कहा था कि जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर कोई भी नागरिक अपने घर से बाहर न निकले. पीएम मोदी ने कहा था कि यह कोरोनावायरस से निपटने के लिए भारत की तैयारी प्रदर्शित करने की एक परीक्षा होगी.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 22 Mar 2020,12:09 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT