Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019 तस्वीरों में देखिए: देश भर में गणपति विसर्जन की खूबसूरत झलकियां  

तस्वीरों में देखिए: देश भर में गणपति विसर्जन की खूबसूरत झलकियां  

विसर्जन के दौरान ढोल-ताशों की थाप के साथ श्रद्धालु पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास में नजर आए.

क्‍व‍िंट हिंदी
भारत
Updated:
हैदराबाद में खैराताबाद पंडाल की 61 फीट लंबी भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया गया. 
i
हैदराबाद में खैराताबाद पंडाल की 61 फीट लंबी भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया गया. 
(फोटो:PTI)

advertisement

'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारों के साथ गुरुवार को महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों में भगवान गणेश की प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया. इसके साथ ही 10 दिनों तक चलने वाला गणेश उत्सव ‘अनंत चतुर्दशी’ के अवसर पर संपन्न हो गया. गणेश चतुर्थी के साथ दो सितंबर को गणपति उत्सव की शुरुआत हुई थी. मुंबई में गिरगांव चौपाटी, शिवाजी पार्क, जुहू, वर्सोवा और मार्वे बीच और कई तालाबों सहित 129 स्थानों पर प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया. विसर्जन के दौरान ढोल-ताशों की थाप के साथ श्रद्धालु पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास में नजर आए. तस्वीरों में देखिए देश भर से गणेश विसर्जन की कुछ झलकियां

हैदराबाद में खैराताबाद पंडाल की 61 फीट ऊंची भगवान गणेश की मूर्ति कोविसर्जन के लिए ले जाते श्रद्धालु(फोटो:PTI)
मुंबई में लालबाग के राजा की गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते श्रद्धालु.   (फोटो:PTI)
  मुंबई में गणेश विसर्जन के दौरान उमड़ी भारी भीड़.  (फोटो:PTI)
आगरा में दशहरा घाट पर गणेश उत्सव समारोह के आखिर में भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन करते हुए श्रद्धालु.  (फोटो:PTI)
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
हैदराबाद में चारमीनार के सामने भगवान गणेश की मूर्ति को विसर्जित करने के लिए जुलूस निकालते श्रद्धालु.   (फोटो:PTI)
सूरत में अनंत चतुर्थी के मौके पर, भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन के लिए ले जाते श्रद्धालु.  (फोटो:PTI)
हैदराबाद में गणेश उत्सव समारोह के बाद खैराताबाद पंडाल की 61 फीट लंबी भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया गया.  (फोटो:PTI)
मुंबई में गिरगांव चौपाटी पर गणेश उत्सव के समापन के मौके पर विभिन्न पंडालों की प्रतिमायें लायी गईं.  (फोटो:PTI)
मुंबई में गिरगांव चौपाटी पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान भारी तादाद में श्रद्धालु मौजूद थे.   (फोटो:PTI)
मुंबई में अरब सागर के तट पर गणेश प्रतिमाओं को विसर्जित करने के लिए उमड़े श्रद्धालु.  (फोटो:PTI)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 12 Sep 2019,02:52 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT