Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित, परिवार ने क्या कहा?

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित, परिवार ने क्या कहा?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न प्रदान किया

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
<div class="paragraphs"><p>कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित</p></div>
i

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

(फोटो- altered by क्विंट हिंदी)

advertisement

Bharat Ratna to Karpoori Thakur : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को 4 शख्सियतों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया. इनमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी.वी. नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन शामिल हैं. चारों शख्सियतों के परिजनों को यह सम्मान राष्ट्रपति ने दिया. इस मौके पर बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर के परिवार ने खुशी जताते हुए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न प्रदान किया. बिहार के पूर्व सीएम का परिवार राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कार को लेने के लिए दिल्ली पहुंचा. कर्पूरी ठाकुर के परिवार के साथ बिहार के मंत्री महेश्वर हजारी भी मौजूद हैं. एनएनआई से बात करते हुए कर्पूरी ठाकुर के बेटे और जेडीयू नेता राम नाथ ठाकुर ने कहा,"आज जितना मैं खुश हूं, उतनी ही बिहार की जनता खुश है. नीतीश कुमार जी ने लगातार भारत सरकार से कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देने की अपील की थी."

बिहार के लिए ऐतिहासिक पल -कर्पूरी ठाकुर की पोती

बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर की पोती नमिता कुमारी ने कहा कि यह न केवल परिवार के लिए बल्कि पूरे बिहार के लिए एक "ऐतिहासिक पल" है. उन्होंने आगे कहा, "आज मैं कितना खुश महसूस कर रही हूं, इसे शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है. यह न केवल परिवार के लिए बल्कि पूरे बिहार राज्य के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है. मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं."

बिहार के पूर्व सीएम के पोते रंजीत कुमार ने भी भारत रत्न के लिए कर्पूरी ठाकुर के नाम की घोषणा के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, "जब पीएम मोदी ने हमारे परिवार को अपने आवास पर आमंत्रित किया तो उन्होंने हमें बताया कि उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को इस पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला किया है. सबसे पहले, मैं इसके लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं."

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

केंद्र ने इस साल 5 हस्तियों को भारत रत्न सम्मान देने का ऐलान किया है. इनमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी.वी. नरसिम्हा राव, एलके आडवाणी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन शामिल हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT