Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019President Election: देश की अगली महामहिम बनीं द्रौपदी मुर्मू, 25 को लेंगी शपथ

President Election: देश की अगली महामहिम बनीं द्रौपदी मुर्मू, 25 को लेंगी शपथ

पहले सांसदों के वोट इसके बाद विधायकों के वोटों की गिनती होने पर Presidential Election Results 2022 की घोषणा होगी

क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
<div class="paragraphs"><p>Presidential Election Results Live</p></div>
i

Presidential Election Results Live

फोटोः क्विंट हिंदी

advertisement

Presidential Election Results 2022 Live News Updates : द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) या यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) में से देश का अगला राष्ट्रपति कौन बनने जा रहा है? इस सवाल का जवाब देश को अगले कुछ घंटों में मिल जाएगा. हालांकि आंकड़ों के लिहाज से यह तय माना जा रहा है कि एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ही चुनाव जीतेंगी, लेकिन आज वोटों की गणना का दिन है और इसके बाद आधिकारिक तौर पर यह पता लग जाएगा कि विधायकों और सांसदों ने मिलकर देश के अगले राष्ट्रपति के लिए किसे विजयी बनाया है और कितने अंतर से.

नए राष्ट्रपति के नाम का ऐलान

आज हो रही है वोटो की गिनती

द्रौपदी मुर्मू का जीतना करीब-करीब तय

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई

यशवंत सिन्हा ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई

मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई देने में अपने साथी नागरिकों के साथ शामिल होता हूं. भारत को उम्मीद है कि गणतंत्र के 15वें राष्ट्रपति के रूप में वह बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी.

तीसरे राउंड की वोटिंग पूरी, मुर्मू को मिले 812 तो सिन्हा को मिले 521 वोट

तीसरे राउंड की वोटिंग में भी NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आगे रहीं. इस राउंड में मुर्मू को 94478 मूल्य के 812 वोट मिले. वहीं, विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 71186 मूल्य के 521 वोट मिले.

ऐसे में अब द्रौपदी मुर्मू को कुल 577777 मूल्य के 2161 वोट मिले हैं. वहीं, यशवंत सिन्हा को 261062 मूल्य के कुल 1058 वोट मिले हैं. यानी द्रौपदी मुर्मू कुल 50 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल कर लिया है.

द्रौपदी मुर्मू भारी अंतर से जीतने जा रही हैं - गुवाहटी सीएम बिस्वा

गुवाहटी के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू भारी अंतर से जीतने जा रही है. भारत को अपनी पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति के रूप में मिलने जा रही है. यह भारत के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है.

राष्ट्रपति चुनाव : दूसरे राउंड की वोटिंग में भी द्रौपदी मुर्मू आगे

दूसरे राउंड के वोटों की गिनती में भी द्रौपदी मुर्मू यशवंत सिन्हा से काफी आगे चल रही हैं. इस राउंड में 10 राज्यों के वोटों की गिनती हुई. द्रौपदी मुर्मू को 483299 मूल्य के कुल 1349 वोट मिले. वहीं, यशवंत सिन्हा को 189876 मूल्य के कुल 537 वोट मिले.

राष्ट्रपति चुनाव : पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न


द्रौपदी मुर्मू सांसदों के वोटों की गिनती में यशवंत सिन्हा से आगे रहीं, अभी विधायकों के वोटों के नतीजे आने बाकी हैं. पटना में बीजेपी कार्यकर्ता वोटो में द्रौपदी मुर्मू की बढ़त के रुझान आने के बाद जश्न मनाते दिखे.

पटना में जश्न मनाते बीजेपी कार्यकर्ता

राष्ट्रपति चुनाव में पहले राउंड की काउंटिंग खत्म, मुर्मू आगे

Presidential Election Results Live : राष्ट्रपति चुनाव के वोटों की पहले राउंड की काउंटिंग खत्म हो गई है. इसमें NDA की तरफ से उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आगे हैं.

द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में आदिवासी कलाकारों का जश्न

Presidential Election Results Live : द्रौपदी मुर्मू अब तक हुई वोटों की गिनती के मुताबिक विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से दोगुने मूल्य के वोटों से आगे चल रही हैं. मुर्मू के समर्थन में उनके गांव के नजदीक रायरंगपुर में आदिवासी कलाकारों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है.

रायरंगपुर में द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में जश्न मनाते आदिवासी कलाकार

फोटो : PTI

राष्ट्रपति चुनाव : सांसदों के वोटों में द्रौपदी मुर्मू आगे

Presidential Election Results Live : राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल पीसी मोदी ने बताया कि द्रौपदी मुर्मू को 3,78,000 मूल्य के 208 वोट मिले. वहीं यशवंत सिन्हा को 1,45,600 मूल्य के 208 वोट मिले. कुल 15 वोट अवैध पाए गए.

सांसदों के बाद गिने जाएंगे विधायकों के वोट

Presidential Election Results Live : राष्ट्रपति चुनाव में सांसदों द्वारा डाले गए वोटों की गिनती की जा रही है. इसके बाद विधायकों के वोट गिने जाएंगे.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

राष्ट्रपति के पास क्या-क्या अधिकार ? 

Presidential Election Results Live : साल में पार्लियामेंट के तीन सेशन होते हैं, राष्ट्रपति सेशन को बुलाते और बंद करते हैं. रूलिंग पार्टी के अल्पमत में आने पर राष्ट्पति लोकसभा को भंग भी कर सकते हैं. अनुच्छेद 72 के तहत राष्ट्रपति, अपराध के लिये दोषी ठहराए गए किसी व्यक्ति सजा को माफ, निलबिंत या कम करने के साथ ही खत्म कर सकते हैं. राष्ट्रपति देश की फोर्स के सुप्रीम कमांडर होते हैं. वो इंडियन आर्मी, इंडियन नेवी और इंडियन एयफोर्स के चीफ की नियुक्ति करते हैं. जब किसी राज्य की पूरी मशिनरी फेल हो गई हो, तो वहां प्रेसिडेंट रूल लागू किया जा सकता है.

Draupadi Murmu के गांव में जश्न, आतिशबाजी और पूजा-पाठ

Presidential Election Results Live : द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) का देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनना लगभग तय माना जा रहा है. ऐसे में उनके गांव ऊपरबेड़ा में जश्न सा माहौल है. ऊपरबेड़ा ओडिशा के मयूरभंज में एक गांव हैं. द्रौपदी मुर्मू ने यहीं से सांतवी तक पढ़ाई की है.

किस पार्टी ने द्रौपदी और किसने किया सिन्हा को सपोर्ट?

Presidential Election Results Live : द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में शिवसेना, बीजू जनता दल (BJD), YSR कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी (BSP), तेलुगु देशम पार्टी (TDP), झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), जनता दल सेकुलर (JDS), शिरोमणि अकाली दल (SAD), सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी हैं. वहीं विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 14 विपक्षी पार्टियों का समर्थन हैं- कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), तृणमूल कांग्रेस (TMC), CPI, CPI(M), समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोक दल (RLD), RLP, TRS, DMK, नेशनल कॉन्फ्रेंस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल (RJD), केरल कांग्रेस (एम).

राष्ट्रपति चुनाव में कैसे निकाली जाती है वोट की वैल्यू?

Presidential Election Results Live : प्रत्येक विधायक का वोट वैल्यू निकालने का फार्मूला है. जैसे कि आंध्र प्रदेश की जनसंख्या 2,78,00,586 है. विधानसभा सदस्यों की संख्या 175 है. ऐसे में 1000*175 करके प्रदेश की कुल जनसंख्या में भाग कर देंगे. जो 159 आता है. यही फॉर्मूला यूपी पर अप्लाई करने पर ये संख्या 208 आती है. यानी यूपी के एक विधायक के वोट की वैल्यू 208 हुई. कुल 403 विधायक हैं. यानी यूपी की कुल वोट वैल्यू 208 × 403 = 83824 हुई. सभी राज्यों के वोट वैल्यू को मिला दें तो ये संख्या 5,49,495 हो जाती है.

राष्ट्रपति चुनाव में कौन-कौन करते हैं वोट?

राष्ट्रपति चुनाव में सांसद और विधायक वोट करते हैं. सांसदों और विधायकों का वोट वैल्यू निकाला जाता है. इसे 2017 के राष्ट्रपति चुनाव से समझते हैं. रामनाथ कोविंद ने विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार को हरा दिया था. कुल 10,69,358 वोटों में से रामनाथ कोविंद को 7,02,000 और मीरा कुमार को 3,67,000 वोट मिले थे. राज्यसभा में 233, लोकसभा में 543 और सभी राज्यों की विधानसभा में 4120 सीट. कुल मिलाकर इनकी संख्या 4896 हुई. लेकिन वोट की वैल्यू 10,69,358 थी.

आदिवासी महिला का राष्ट्रपति बनना गर्व की बात : किरण रिजिजू

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने मीडिया से बात करते हुए कहा ''सिर्फ आदिवासियों के लिए ही नहीं, देश में सभी के लिए पहली बार एक आदिवासी महिला का राष्ट्रपति बनना गर्व की बात होगी. मुझे पता चला है कि सभी प्रमुख आदिवासी नेता राष्ट्रपति बनने जा रहीं द्रौपदी मुर्मू से मिलने दिल्ली आएंगे''

राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू

राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है और शाम तक इसके नतीजे आएंगे.

24 जुलाई को कोविंद का कार्यकाल होगा खत्म

वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई 2022 को खत्म हो रहा है. इससे पहले देश के 15वें राष्ट्रपति को चुना जाएगा. संविधान के अनुच्छेद 62 के अनुसार किसी भी राष्ट्रपति के कार्यकाल खत्म होने के पहले राष्ट्रपति का चुनाव हो जाना चाहिए.

सांसदों के वोटों की गिनती पहले

सबसे पहले सांसदों द्वारा डाले गए वोटों की गिनती होगी और इसके बाद विधायकों के मतों की गिनती की जाएगी. मतों की गिनती पूरी होने के बाद नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी. सामान्य तौर पर, सबसे ज्यादा वोट पाने वाला व्यक्ति चुनाव में विजयी माना जाता है, लेकिन राष्ट्रपति चुनाव में वोटों की संख्या से नहीं, बल्कि डाले गए वोटों के विभिन्न वैल्यू के जोड़ से जीत-हार का फैसला होता है.

नए राष्ट्रपति के लिए वोटों की गिनती 11 बजे से

गुरुवार सुबह 11 बजे से संसद भवन परिसर के मुख्य भवन के फर्स्ट फ्लोर के कमरा संख्या 63 में वोटों की गिनती की जाएगी. बताया जा रहा है कि सबसे पहले सांसदों और विधायकों के मतपत्रों को छांटकर अलग-अलग रखा जाएगा. इसके बाद राष्ट्रपति चुनाव के लिए बनाए गए रिटर्निग अधिकारी, राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी इन मतपत्रों की जांच करेंगे. इसके बाद द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा के पक्ष में पड़े वोटों को अलग किया जाएगा.

Published: 21 Jul 2022,10:40 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT