Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019प्रियंका और निक की शादी की रस्में शुरू,घर पर पूजा, देखें- तस्वीरें

प्रियंका और निक की शादी की रस्में शुरू,घर पर पूजा, देखें- तस्वीरें

प्रियंका के मुंबई वाले घर पर पूजा रखी गई.

क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
प्रियंका चोपड़ा के घर पूजा
i
प्रियंका चोपड़ा के घर पूजा
(फोटो:योगेन शाह) 

advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी 2 दिसंबर को हो रही है. शादी की रस्में शुरू हो गई हैं. प्रियंका के घर पर शादी से पहले खास पूजा रखी गई है, जिसमें दोनों परिवारों के लोग शामिल हुए. 30 नवंबर से जोधपुर में प्रियंका और निक की शादी के फंक्शन शुरू हो जाएंगे. जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में शादी की तैयारी पूरी हो चुकी है. 29 नवंबर तक प्रियंका और निक के रिश्तेदार जोधपुर पहुंचे जाएंगे.

प्रियंका के मुंबई वाले घर पर पूजा रखी गई, इस पूजा में निक जोनास के भाई जो जोनास और उनकी गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर भी शामिल हुईं.
प्रियंका चोपड़ा ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं(फोटो: योगेन शाह)
निक जोनास कुर्ता पायजामा पहने नजर आए(फोटो: योगेन शाह)
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
निक जोनास के रिश्तेदार अमेरिका से भारत पहुंच चुके हैं.(फोटो: योगेन शाह)
2 दिसंबर को प्रियंका निक की शादी है(फोटो: योगेन शाह)

जोधपुर में शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास दो शहरों में रिसेप्शन देंगे. पहला रिसेप्शन दिल्ली में होगा. जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े राजनेताओं के शामिल होने की खबर है. कुछ दिन पहले ही ऐसी खबर आई थी कि प्रियंका और निक खुद पीएम मोदी को शादी का कार्ड देने पहुंचे थे. प्रियंका-निक का दूसरा रिसेप्शन मुंबई में होगा, जहां बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे शामिल होंगे.

प्रियंका-निक की शादी से लेकर रिसेप्शन तक पूरा कार्यक्रम यहां पढ़ें

प्रियंका और निक की शादी में सलमान खान, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, फरहान अख्तर समेत तमाम बड़े सितारों के शामिल होने की खबरें हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 28 Nov 2018,02:45 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT