Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019चंगा सी बोलने वाले, चुप सी क्यों? प्रियंका ने रोजगार पर PM को घेरा

चंगा सी बोलने वाले, चुप सी क्यों? प्रियंका ने रोजगार पर PM को घेरा

प्रियंका गांधी ने आईटी कंपनियों में छंटनी की खबर को शेयर हुए लिखा

क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
i
null
null

advertisement

चरमराती अर्थव्यवस्था और लगातार नौकरियां जाने की खबरों के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशान साधा है. दिग्गज आईटी कंपनियों में छंटनी की खबर को शेयर करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल खड़ा किया है.

प्रियंका गांधी ने आईटी कंपनियों में छंटनी की खबर को शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा-

विदेशों में जाकर सब चंगा सी कहने से सब ठीक तो नहीं हो जाएगा. कहीं से भी रोजगार बढ़ने, नए रोजगार पैदा होने की खबर नहीं आ रही. नामी गिरामी कम्पनियों ने लोगों को निकालना शुरू कर दिया है. चंगा सी बोलने वाले हैं एकदम चुप सी. क्यों?
प्रियंका गांधी, कांग्रेस महासचिव
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

पिछले कुछ महीने भारत की अर्थव्यवस्था के लिए खराब रहे. बेरोजगारी 45 साल के उच्चतम स्तर पर चली गई. ग्रोथ गिरकर 5% पर आ गई. ऑटो कंपनियों की बिक्री ऐतिहासिक रूप से घटी. कई इंडस्ट्रीज से छंटनी की खबरें भी आईं. अभी तक आईटी इंडस्ट्री बची थी जहां से छंटनी की खबर नहीं आई थी लेकिन अब आईटी इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनियों इंफोसिस, कॉग्निजेंट जैसी कंपनियों में मंदी की मार के चलते छंटनी की खबरें हैं.

मंदी के चलते छंटनी कर सकती है इंफोसिस

06 नवंबर को खबर आई थी कि देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है. इस छंटनी के दायरे में कंपनी के टॉप लेवल तक के कर्मचारी आ सकते हैं. अंग्रेजी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में इस छंटनी की तैयारी का जिक्र किया गया है.

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इंफोसिस असोसिएट (JL3 और उससे नीचे) और मिडिल (JL4 और 5) लेवल पर अपने वर्कफोस के 2-5 फीसदी हिस्से की छंटनी कर सकती है. ऐसे में इस लेवल पर 4000-10000 कर्मचारियों की छंटनी हो सकती है.

वैसे अभी तक इंफोसिस ने स्टाफ के सामने छंटनी से जुड़ा कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 06 Nov 2019,11:37 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT