Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Punjab: बेंटले कार की खुशी में की हवा में फायरिंग, पुलिस ने दर्ज किया केस

Punjab: बेंटले कार की खुशी में की हवा में फायरिंग, पुलिस ने दर्ज किया केस

Punjab: जब वह फायरिंग कर रहे थे तो उनके पीछे खड़े लोग तालियां बजा रहे थे.

IANS
भारत
Published:
<div class="paragraphs"><p>Punjab: बेंटले कार की खुशी में की हवा में फायरिंग, पुलिस ने दर्ज किया केस</p></div>
i

Punjab: बेंटले कार की खुशी में की हवा में फायरिंग, पुलिस ने दर्ज किया केस

(फोटो- IANS)

advertisement

पंजाब (Punjab) में नई लग्जरी कार खरीदने पर जश्न के दौरान हवा में फायरिंग करने के आरोप में बिल्डर के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पिस्टल से हवा में फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोपी की पहचान शुभम राजपूत से हुई है। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह घटना खरड़ कस्बे में हुई, जहां शुभम ने बेंटले कार खरीदने के बाद जश्न में अपनी बंदूक लहराई और गोलियां चला दीं।

जब वह फायरिंग कर रहे थे तो उनके पीछे खड़े लोग तालियां बजा रहे थे।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि शुभम के पास हथियार का लाइसेंस था या नहीं और यह पिस्टल किसके नाम पर दर्ज है।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT