Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Rahul Gandhi के समर्थन में संकल्प सत्याग्रह, प्रियंका ने PM मोदी को घेरा| Photos

Rahul Gandhi के समर्थन में संकल्प सत्याग्रह, प्रियंका ने PM मोदी को घेरा| Photos

Congress Sankalp Satyagraha: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद पूरे देश में कांग्रेस का प्रदर्शन

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
<div class="paragraphs"><p>Congress Satyagraha</p></div>
i

Congress Satyagraha

(फोटोः क्विंट हिंदी)

advertisement

कांग्रेस ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को लोकसभा सदस्य पद से अयोग्य ठहराए जाने के बाद उनके समर्थन में 26 मार्च को दिल्ली के राजघाट पर एकदिवसीय ‘संकल्प सत्याग्रह’ शुरू किया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, वरिष्ठ नेता के सी वेणुगोपाल, पी चिदंबरम और सलमान खुर्शीद समेत कई नेता राजघाट पर सत्याग्रह में शामिल हुए. हालांकि दिल्ली पुलिस ने राजघाट पर सत्याग्रह करने की इजाजत नहीं दी है. वहीं कांग्रेस आज पूरे देश में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सत्याग्रह कर रही है.

ये तस्वीर दिल्ली राजघाट के पास की है. जहां राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह चल रहा है. इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद हुए.

(फोटोः क्विंट हिंदी)

सत्याग्रह में मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, अधीर रंजन चौधरी, पी चिदंबरम, जयराम रमेश, सलमान खुर्शीद, अजय माकन, प्रमोद तिवारी और मुकुल वासनिक शामिल हुए. 

(फोटोः क्विंट हिंदी)

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली स्थित राजघाट पर सत्याग्रह में शामिल होने के लिए पहुंची.

(फोटोः क्विंट हिंदी)

राजघाट पर पहुंचने के बाद प्रियंका गांधी ने कतार में खड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हाथ मिलाकर उनका अभिवादन किया.

(फोटोः क्विंट हिंदी)

दिल्ली के राजघाट पर  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कार्यकर्ता को अभिवादन करते हुए.

(फोटोः क्विंट हिंदी)

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

सत्याग्रह के दौरान राजघाट पर पहुंचेे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव प्रियंका गांधी ने हाथ जोड़कर एक दूसरे का अभिवादन किया.

(फोटोः क्विंट हिंदी)

राजघाट पर हो रहे सत्याग्रह में शामिल होने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे हैं.

(फोटोः क्विंट हिंदी)

सत्याग्रह के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि आज तक हम चुप रहे हैं, आप हमारे परिवार का अपमान करते गए. मैं पूछना चाहती हूं कि एक आदमी का कितना अपमान करोगे. मुझ पर केस लगा दो, लेकिन सच ये है कि इस देश का प्रधानमंत्री कायर है.

(फोटोः क्विंट हिंदी)

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव प्रियंका गांधी एक साथ.

(फोटोः क्विंट हिंदी)

सत्याग्रह के दौरान  राजघाट पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नारे भी लगाए.

(फोटोः क्विंट हिंदी)

संकल्प सत्याग्रह के दौरान कांग्रेसियों ने 'गांधीगिरी' का रास्ताअपनाते हुए रघुपति राघव राजा राम का उच्चारण किया.

(फोटोः क्विंट हिंदी)

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT